दल्ली राजहरा मंगलवार 21 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541
जगन्नाथ महोत्सव, आयोजन का चौथा वर्ष 
👉दल्ली राजहरा में श्री जगन्नाथ महोत्सव का चौथा वर्ष 24 जुलाई को होगा भव्य बहुड़ा रथ यात्रा (भगवान जगन्नाथ का घर वापसी ) 
👉श्री जगन्नाथ सेवा समिति ने अध्यक्षा रेखा गहरवार एवं उपाध्यक्षा शीला जयप्रकाश का किया सम्मान ।
👉 24 जुलाई को सुबह 11:00 बजे होगा भक्ति तरंग हिंदी भजन का आयोजन ।
👉 श्री जगन्नाथ सेवा समिति के द्वारा होगा महा भंडारा का आयोजन
👉 श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्षा माधुरी रथ ने की महा भंडारे में सहयोग की अपील ।

 गुंडीचा मंडप में प्रतिदिन भजन-कीर्तन, महाभंडा सेवा समिति के पदाधिकारियों के अनुसार इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य और व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है और प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

 लौह नगरी दल्ली राजहरा में श्री जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा चौथे वर्ष आयोजित श्री जगन्नाथ महोत्सव पूरे भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। गुंडीचा रथ यात्रा को हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न कराने के बाद अब समिति बहुड़ा रथ यात्रा यानी भगवान की घर वापसी की तैयारियों में जुट गई है। 

सेवा समिति के पदाधिकारियों के अनुसार इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य और व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है और प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

 

 पंचमी पर लगा छप्पन भोग, समिति की पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

 

गुंडीचा मंडप में पंचमी के अवसर पर कल सोमवार को विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। उत्कल समिति, सर्व समाज समरसता समिति एवं श्री जगन्नाथ सेवा समिति के सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति में संध्या महा आरती के पश्चात भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माई सुभद्रा को 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित कर छप्पन भोग लगाया गया। 
भोग अर्पण के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति की अध्यक्षा रेखा गहरवार एवं उपाध्यक्षा शीला जयप्रकाश को समाज सेवा एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।
 प्रतिदिन हो रहे धार्मिक आयोजन
श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष मोनू चौधरी ने बताया कि गुंडीचा रथ यात्रा के बाद महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माई सुभद्रा अभी अपने मौसी के घर गुंडीचा मंडप में विराजमान हैं। अभी वे चार दिन और वहीं रहेंगे। 

इस दौरान समिति द्वारा प्रतिदिन सुबह एवं संध्या दोनों समय विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह भोग आरती और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नगर के भजन मंडलियां एवं महिला समूह बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर पहुंच रहे हैं।
 24 जुलाई को होगा भक्ति तरंग हिंदी भजन और महाभंडारा
सेवा समिति की अध्यक्षा पुरोबी वर्मा ने बताया कि रथ यात्रा के अंतिम दिन 24 जुलाई को दोपहर 11 बजे से भव्य “भक्ति तरंग” हिंदी भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

इस संगीतमय संध्या में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका ज्योति सोनी अपनी पूरी टीम के साथ मधुर एवं भक्तिमय हिंदी भजनों की प्रस्तुति देंगी। इसके अतिरिक्त भजन गायक राजेश कश्यप एवं भजन गायक रंजन भारद्वाज भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा भी भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

भजन कार्यक्रम के साथ ही सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल महाभंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। समिति ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें।

 

 दोपहर 3 बजे निकलेगी बहुड़ा रथ यात्रा, यह रहेगा मार्ग

महिला अध्यक्ष माधुरी रथ ने बताया कि महाभंडारे के पश्चात दोपहर 3 बजे गुंडीचा मंडप से बहुड़ा रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। रथ यात्रा का मार्ग गुंडीचा मंडप से प्रारंभ होकर राम मंदिर, हॉस्पिटल सेक्टर, शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक, गुप्ता चौक, ज्ञानू पेट्रोल पंप, माइंस ऑफिस चौक, जैन भवन चौक होते हुए वापस श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर पहुंचेगा।
मंदिर परिसर में विधि-विधान एवं पूजा-पाठ के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माई सुभद्रा को पुनः मंदिर में विराजित किया जाएगा। रथ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भजन मंडलियां, ढोल-ताशे और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
 दानदाताओं से सहयोग की अपील

 

माधुरी रथ ने नगरवासियों एवं समस्त दानदाताओं से अपील की कि वे महाभंडारे में तन-मन-धन से सहयोग कर पुण्य के भागी बनें। इच्छुक व्यक्ति श्री जगन्नाथ सेवा समिति से संपर्क कर अपनी इच्छा अनुसार सहयोग राशि दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि समिति का यह चौथा वर्ष का आयोजन नगरवासियों के सहयोग से बहुत ही शानदार ढंग से संपन्न होने जा रहा है।
पुरोबी वर्मा ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस महोत्सव का हिस्सा बनें।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!