दल्ली राजहरा शुक्रवार 21 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 नगर के आस्था के केंद्र माँ झरन मैय्या प्राचीन मंदिर दरबार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास के अंतिम सोमवार 24 अगस्त 2026 को प्राचीन शिवलिंग एवं नंदी बैल की पूजा अर्चना के साथ महारुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संध्या 5 बजे प्रारंभ होगा। 21 साल से अटूट परंपरा माँ झरन मैय्या मंदिर व जनकल्याण समिति का गठन मंदिर निर्माण के लिए सन 2005 में किया गया था। तब से लगातार 21वें वर्ष सावन मास में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा पिछले लगभग 20 सालों से कुसुमकसा से आने वाले कावड़ियों का स्वागत सत्कार कर फलाहार की व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष कुसुमकसा के कावड़िए 23 अगस्त रविवार को माँ झरन मंदिर पहुंचेंगे। पिछले 3-4 सालों से नगर के हर वार्ड से कावड़िए झरन मंदिर के प्राकृतिक झरनों का जल लेने पहुंच रहे हैं।दो छोर पर हैं अथाह जलकुंड, पर संकट में हैं प्राकृतिक झरने माँ झरन मंदिर के दोनों छोर पर अथाह झरनों के जलकुंड हैं। मंदिर के बाएं छोर पर झरन पंप हाउस का निर्माण बीएसपी प्रशासन ने 55 साल पहले कराया था। 20 साल उपयोग के बाद इसे रेलवे को दिया गया, तब से रेलवे पिछले 35 सालों से पानी की सारी जरूरत इसी कुंड से पूरी कर रहा है। वहीं दाएं छोर पर प्राकृतिक झरनों को एकत्रित कर साडा ने 25 साल पहले पानी की टंकियां बनवाई थीं, जिसका उपयोग वार्ड 10, 11, 12, 18, 19 सहित नगरवासी करते हैं। लेकिन समीप से बहने वाला बीएसपी का नाला पटते-पटते आज झरन की जमीनी सतह से ऊपर बहने लगा है। बारिश में बाढ़ के कारण झरनों की टंकियां और पूरी जमीनी सतह फाइन मिट्टी से पट चुकी है, जिससे वार्डवासियों को शुद्ध पीने के पानी और निस्तारी में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन से बचाने की गुहार इन प्राकृतिक झरनों के जलकुंड की सफाई एवं नाले के दोनों छोर पर आरसीसी वॉल निर्माण की मांग समिति पिछले 20 सालों से नगरपालिका, बीएसपी प्रशासन, जिला प्रशासन, सांसद, विधायक और छत्तीसगढ़ शासन से लगातार कर रही है। समिति ने जिला प्रशासन, नगरपालिका और बीएसपी प्रशासन से अपील की है कि समय रहते इन प्राकृतिक झरनों को बचाने की पहल करें ताकि आने वाली भावी पीढ़ी भी इन झरनों का दर्शन और उपयोग कर सके। समिति के मुख्य संरक्षक रमेश मित्तल, अध्यक्ष महेश सहारे, उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, कोषाध्यक्ष सोहन भारद्वाज, सह कोषाध्यक्ष अरुण अरोरा, सचिव नरोत्तम सागर, संगठन मंत्री ठाकुर राम रावटे, सह संगठन मंत्री मनीष पाठक ने समस्त नगरवासियों से महारुद्राभिषेक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।Spread the lovePost navigationथाना गुरूर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सोंहपुर और रमतरा के 25 किसानों से 10 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन दल्ली राजहरा ने नव नियुक्त महाप्रबंधक (प्रभारी) ए.के. सिंह का किया आत्मीय स्वागत ।