दल्ली राजहरा शनिवार 22 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260822-WA0073.mp4 पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना तथा अनुविभागीय अधिकारी विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना डौंडी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जानलेवा हमले के आरोपी को हिरासत में लिया है।मामला थाना डौंडी के अपराध क्रमांक 114/2026 धारा 109 BNS का है। प्रार्थी रम्हऊ राम भुआर्य पिता भान सिंह भुआर्य उम्र 46 वर्ष निवासी बंधिया पारा डौंडी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22/08/2026 को सुबह करीब 05:00 बजे से वह अपने साथी प्रेमलाल भुआर्य, कैलाश, ओमू, दमन के साथ डौंडी शहर में साफ-सफाई कर रहा था। करीब 07:00 बजे बाजार चौक मछली पसरा की सफाई के दौरान आरोपी गिरवर देवहारी निवासी डौंडी धारदार टंगिया लेकर पहुंचा और गाली-गलौच का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने हत्या करने की नियत से प्रार्थी रम्हऊ राम के सिर व गर्दन पर टंगिया से वार किया। इसके बाद प्रेमलाल भुआर्य की पीठ पर भी टंगिया से हमला कर दिया। घटना को साथी कैलाश, ओमू, दमन एवं संजीव मानकर ने देखा। रिपोर्ट पर थाना डौंडी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी गिरवर देवहारी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।Spread the lovePost navigationभीगते पानी में शिक्षकों ने किया शंखनाद, अधिकार और न्याय के लिए एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल ..! विधायक अनिला भेड़िया की मौजूदगी में कांग्रेसियों का प्रदर्शन: स्मार्ट मीटर हटाओ – बिजली बिल कम करो के लगे नारे