दल्ली राजहरा बुधवार 16 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541विश्व ओजोन दिवस पर विशेष आयोजन । विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर लौह नगरी के नाम से प्रसिद्ध दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 13 में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। यहां के युवाओं ने “ओजोन की रक्षा करेंगे, पर्यावरण को स्वच्छ रखेंगे” का संकल्प लेकर विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया।यह अभियान पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सुबह से ही वार्ड 13 में युवा टोली हाथों में झाड़ू लेकर निकली और गली-मोहल्लों की साफ-सफाई की। केवल सफाई ही नहीं, बल्कि इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी जागरूक किया गया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260916-WA0076.mp4क्यों जरूरी है ओजोन परत का संरक्षण ..? गौरतलब है कि हर साल 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से पृथ्वी की रक्षा करती है। यदि यह परत कमजोर होती है तो मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडराने लगता है। इसी को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने भी ओजोन परत को बचाने के लिए मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल लागू किया था।पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने दिया बड़ा संदेश ! इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने कहा कि आज आवश्यकता केवल बड़े-बड़े सेमिनार और मंचीय कार्यक्रम करने की नहीं, बल्कि ऐसे छोटे-छोटे जन-जागरूकता अभियानों की है, जिनके माध्यम से हम लोगों से सीधे संपर्क कर उन्हें पर्यावरण और ओजोन परत के महत्व की जानकारी दे सकें।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260916-WA0075.mp4उन्होंने कहा, “स्वच्छ वातावरण, जिम्मेदार उपभोग और पर्यावरण-अनुकूल तकनीक को अपनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज ओजोन संरक्षण केवल वैज्ञानिकों या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260916-WA0074.mp4उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक ऊर्जा खपत को कम करें, पुराने AC एवं रेफ्रिजरेटर का जिम्मेदारी से निपटान करें, पर्यावरण-अनुकूल उपकरणों को प्राथमिकता दें, पेड़-पौधों की रक्षा करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।इन युवाओं ने किया श्रमदान इस अभियान में श्रमदान देने वाले पर्यावरण प्रेमियों में प्रदीप साहू, टिकेश्वर साहू, राजकुमार साहू, ताराचन्द रावटे, चेलाराम निर्मलकर, कौशल साहू, लोकेंद्र देवांगन, हेमशंकर, त्रिलोचन यादव एवं झंकार भारद्वाज प्रमुख रूप से शामिल रहे।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260916-WA0073.mp4अभियान के अंत में सभी युवाओं ने एक स्वर में संकल्प लिया –“ओजोन की रक्षा करेंगे, पर्यावरण को स्वच्छ रखेंगे,प्रदूषण कम करेंगे, पेड़-पौधों की रक्षा करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ पृथ्वी छोड़ेंगे।” Spread the lovePost navigationविश्वकर्मा पूजा महोत्सव पर रेलवे इंस्टीट्यूट में कल होगा मोर जहुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन ।