दल्ली राजहरा  रविवार 20 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

आदिवासी विकासखंड डोंडी की ग्राम पंचायत खल्लारी में मिस्त्री संघ, ढलाई संघ और ड्राइवर संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर गांव, प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात अपने उद्बोधन में उन्होंने तीनों संघों और ग्रामीणों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में पीयूष सोनी ने ग्रामीणों से बच्चों, विशेषकर बेटियों की शिक्षा पर जोर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षित लोग ही गांव, प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए सभी का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं।

उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों को शिक्षा से वंचित न होने देने के लिए गांव-गांव में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के स्कूल और कई गांवों में मांग के अनुसार कॉलेज खुलवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार स्कूलों को बंद कर शराब दुकानें खुलवा रही है, जिससे युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं।

पीयूष सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खाद्य तेल के उपयोग को कम करने के संदेश और उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद दीप जलाने के अभियान को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कथनी और करनी में अंतर है।

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम, विशेष अतिथि के रूप में सरपंच आत्मा राम दुग्गा, उप सरपंच पुखराज निषाद, जनपद सदस्य प्रीति बाई उर्वशा, पूर्व सरपंच हरिशंकर उइके, ग्राम पटेल छगनलाल टेकाम सहित दानीराम निषाद, शत्रुघन निषाद, होरीलाल खंडांशू, सूरज खंडांशू, अनिल निषाद, खोरबहरा निषाद, टिकम नेताम, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कोमेश कोर्राम, कुशल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!