दल्ली राजहरा सोमवार 21 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 आमाबाहरा में 20 टीमों के बीच रोमांचक कबड्डी मुकाबला आदिवासी बाहुल्य विकासखंड डौंडी के ग्राम पंचायत सिंघोला के आश्रित ग्राम आमाबाहरा में ग्रामीणों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डौंडीलोहारा विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी का ग्रामीणों ने पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत किया। समापन अवसर पर अपने उद्बोधन में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा कि “खेल से शरीर और मस्तिष्क दोनों का विकास होता है, इसलिए बच्चों व युवाओं को किसी न किसी खेल में अवश्य रुचि रखनी चाहिए। शिक्षा और खेल दोनों ही जीवन में बहुत जरूरी हैं। अच्छी शिक्षा और अच्छे खेल से ही हम अपने भविष्य को संवार सकते हैं। आज देश के बहुत से युवा अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।” उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील की।मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मैदान में जाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया, जिसमें रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने जताया विधायक के प्रति आभारइस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक अनिला भेंड़िया द्वारा ग्रामीणों की मांग पर ग्राम आमाबाहरा को मुख्य मार्ग से जोड़ने, गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, जर्जर शाला भवन की मरम्मत एवं ग्राम घोटिया में महाविद्यालय प्रारंभ करवाने पर विधायक अनिला भेंड़िया व उनके प्रतिनिधि पीयूष सोनी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह गांव के विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई। Spread the lovePost navigationदल्लीराजहरा में तमिलनाडु के मदुरई मंदिर की तर्ज पर बंटा डोसा प्रसादम, बाप्पा के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब । “सेवा संकल्प अभियान जमीनी मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास” – ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा ने जताया कड़ा विरोध ।