दल्ली राजहरा सोमवार 21 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 प्रधानपाठक योगेंद्र देवांगन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लोकभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सिरलगढ़ के प्रधान पाठक योगेंद्र कुमार देवांगन को राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचारों और बच्चों के भविष्य को संवारने में दिए गए विशेष योगदान के लिए दिया गया है।लोकभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदेश के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका, मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय, और शिक्षा मंत्री माननीय सिंह गजेंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति में उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल और सम्मान निधि सौंपकर सम्मानित किया गया। योगेंद्र देवांगन 29 अप्रैल 2006 से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं l उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं भौतिक प्रगति, विद्यालय अनुशासन तथा नवा चारी शिक्षनण गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है l जन सहभागिता से अपने विद्यालयों में आवश्यक संसाधन जुटाना,स्मार्ट एवं प्रिंटरिच कक्षा – कक्ष विकसित करने तथा हरित विद्यालय के निर्माण के लिए भी उल्लेखनीय प्रयास किए हैंl विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की, जिसके माध्यम से अनेक विद्यार्थियों का उत्कृष्ट विद्यालयों में चयन हुआl शिक्षक- पालक -बालक की सहभागिता से दोनों ही विद्यालयों में गणवेश,पुस्तकालय, ग्रीन बोर्ड,खेल मैदान, किचन गार्डन एवं अन्य सुविधाओं का विकास किया शैक्षणिक भ्रमण, वृक्षारोपण, न्योता- भोज,रक्तदान एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की सहायता के माध्यम से वे शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों को भी निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं l योगेंद्र कुमार देवांगन को संकुल, विकासखंड, जिला एवं सामाजिक स्तर पर विभिन्न सम्मानों के साथ 70 में गणतंत्र दिवस पर सम्मान, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण तथा वर्ष 2023 में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान प्राप्त हुआ है lउनका समर्पण जनसहभागिता पर आधारित कार्य शैली और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें एक प्रेरणादाई एवं अनुकरणीय शिक्षण के रूप में स्थापित करती है l शिक्षा में नवाचार के लिए मिली पहचानयोगेंद्र कुमार देवांगन ने नक्सल प्रभावित और वनांचल क्षेत्र के स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कई अनूठे प्रयास किए हैं। योगेंद्र देवांगन को राज्य स्तर पर मिले इस सर्वोच्च शिक्षक सम्मान से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के शिक्षा विभाग सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी हर्ष का माहौल है। साथी शिक्षकों और शुभचिंतकों ने इसे पूरे वनांचल क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।Spread the lovePost navigation“सेवा संकल्प अभियान जमीनी मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास” – ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा ने जताया कड़ा विरोध ।