दल्ली राजहरारविवार 25 जनवरी 2026भोज राम साहू 9893765541राज्य सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत आज कुसुमकसा समरसता भवन में कृषि विकास अधिकारी यदु जी डौंडी के द्वारा कुसुमकसा मंडल के अंतर्गत डीएफ फंड की राशि से किसान भाइयों को मोटर चालित पंखा, व स्पेयर वितरण किया गया । जिसमे ड डौंडी ब्लाक मे कुल 917 स्पेयर व मोटर चालित पंखा 182 वितरण करना है । जिसका शुभारंभ आज से कुसुमकसा मंडल से किया गया । जिसमे कुसुमकसा, के आसपास के किसान लाभान्वित हुए हैं । योगेंद्र सिन्हा ( भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम कसा ) ने कहा कि किसान भाइयों को स्पेयर और पंखा वितरित करने से कृषि कार्य में तेजी आएगी तथा फसल की उत्पादन में भी वृद्धि होगी क्योंकि कृषि संबंधित स्पेयर और पंखा मिल जाने से फसलों पर समय पर दवाई की छिड़काव हो जाएगी तथा फसल उत्पन्न हो जाने पर सफाई के लिए भी आसानी होगी । कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा जनपद सदस्य आशा आर्य जनपद सदस्य मंजू बैस ग्राम पंचायत सरपंच कुसुम काश श्री मति वेद बाई पिसदा ग्राम पंचायत सरपंच अंजू कोसमा किसान कन्हैया भैसवारे प्रेमचंद जैन आत्माराम चुरेंद्र भिखम अश्वनी पिसदा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे । कृषि विस्तारक अधिकारी यदु ने कार्यक्रम का संचालन किया ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260125-WA0101.mp4Spread the lovePost navigation“समाज में एकता बनाए रखने के लिए दैनिक जीवन से साल में 2 दिन समाज को देना होगा।” :– शीतल साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा) लौह नगरी का गौरव भीष्म रथ (व्यू प्वाइंट) पर राजहरा यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से फहराया जाएगा तिरंगा।