दल्ली राजहरा
रविवार 21 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
न्यायाधीश श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव बोलीं, योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

 

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। न्यायाधीश श्रीमती श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षक  अनीता उपाध्याय और उनकी टीम सुमन सिंह, गिलानी कोषमा ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान कराया। कार्यक्रम में अधिवक्ता इसराइल शाह, राकेश द्विवेदी सहित न्यायालय कर्मचारी मनीष दर्रो, राजपाल साहू, संजय चंद्राकर, विजय तुरकाने, भूपेंद्र कुमेटी, कमलेश्वरी, पंकज राणा, पुरुषोत्तम उपस्थित रहे।

न्यायाधीश का संदेश  
न्यायाधीश श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है। उन्होंने सभी से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!