दल्ली राजहरारविवार 21 जून 2026भोजराम साहू 9893 7655415 सूत्रीय मांगों पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सीमा बक्शी को सौंपा ज्ञापन, दैनिक सेवाएं प्रभावित होने का अंदेशा नवनियुक्त कर्मचारी अधिकारी कल्याण संघ के आह्वान पर नगर पालिका दल्लीराजहरा के अधिकारी-कर्मचारियों ने 13 जुलाई से रायपुर तूता में अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की। संघ ने CMO सीमा बक्शी को ज्ञापन सौंपा।कर्मचारियों की 5 मुख्य मांगें ।1. वेतन: हर माह 1 तारीख को ट्रेजरी से वेतन भुगतान ।2. पेंशन: ओल्ड पेंशन योजना लागू हो ।3. पदोन्नति: तृतीय व चतुर्थ वर्ग के लिए नया सेटअप स्वीकृत हो।4. एरियर्स: सातवें वेतनमान का लंबित एरियर्स तुरंत भुगतान हो।5. NPS: NPS/जीपीएफ की कटौती राशि खातों में जमा हो।संघ का क्या है हड़ताल के संबंध में पक्षजिला अध्यक्ष गोविंद साहू ने कहा कि ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं। शासन ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की, इसलिए प्रदेश भर के नगरीय निकाय कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी और प्रदेश सचिव ऋषभ ठाकुर के नेतृत्व में जिले के सभी निकाय कर्मचारी भाग लेंगे।हड़ताल का क्या होगा असर..?हड़ताल का सीधा असर सफाई, पेयजल, राजस्व और अन्य नागरिक सेवाओं पर पड़ सकता है। कर्मचारियों ने आंदोलन में शामिल होने के लिए मुख्यालय छोड़ने की अनुमति मांगी है। संघ ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।ज्ञापन सौंपते समय इनकी उपस्थिति रही।जिला अध्यक्ष गोविंद राम साहू, स्थानीय अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, महामंत्री सुनील तारम, रामगोपाल चंद्राकर, मनोज साहू, इंद्र यादव, धनसाय ठाकुर, निर्भय राम नरेटी, सुशील टंडन, अब्दुल कलीम, धरमू बक्शी, चित कुमार कुर्रे, परदेसी राम, नारायण सिंह।Spread the lovePost navigationITI दल्ली राजहरा में हर्षोल्लास से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस..! चैंबर ऑफ कॉमर्स की पहल लाई रंग — दल्ली राजहरा–रायपुर डेमू ट्रेन में जुड़ीं चार अतिरिक्त बोगियां, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत..!