दल्ली राजहराशनिवार 27 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541राजनांदगांव के गुंडरदेही का मामला गुंडरदेही की सड़कें शुक्रवार को खून से सन गईं। नशे में धुत एक ट्रक ड्राइवर की बेलगाम रफ्तार ने 11 साल की मासूम पूनम हल्बा की जान ले ली और फिर खुद मौत को दावत देता हुआ 60 किलोमीटर तक पुलिस को दौड़ाता रहा। आखिरकार कोरकोट्टी में सड़क किनारे गड्ढे में फंसकर उसका खेल खत्म हुआ।आरोपी ड्राइवर बात शुक्रवार दोपहर की है। पूनम अपनी छोटी बहन को सड़क किनारे खेलते देख उसे घर लाने गई थी। सड़क के दूसरे किनारे पर खड़ी पूनम को क्या पता था कि रायपुर से गढ़चिरौली की माइंस में आयरन ओर लोड करने जा रहा ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीटी 6621 मौत बनकर आ रहा है। यूपी निवासी चालक देवेंद्र सिंह शराब के नशे में इतना धुत्त था कि उसने ब्रेक लगाने की बजाय मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। बच्ची का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आते ही टुकड़ों में बिखर गया। मासूम बच्ची पूनम का शव लाल कपड़े में हादसे के बाद ड्राइवर ने भागने की ठानी। अंबागढ़ चौकी पुलिस ने मोहला और मानपुर थाने को तुरंत अलर्ट किया। दोनों जगह एसडीएम कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग कर दी गई। लेकिन नशे में बौराए ड्राइवर को कुछ समझ नहीं आ रहा था। उसने पहले मोहला की बैरिकेडिंग को रौंदा और फिर मानपुर की भी। इस दौरान नाकेबंदी में तैनात पुलिस जवानों ने अपनी जान पर खेलकर सड़क से कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी ने जवानों पर भी ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया।पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी। चौकी से मानपुर तक करीब 60 किलोमीटर तक जवान ट्रक के पीछे लगे रहे। करीब 10 किलोमीटर आगे जाकर नशे की वजह से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में उतरकर फंस गया। यहीं पीछा कर रहे जवानों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में ड्राइवर इतना नशे में था कि वह देर तक सवालों का जवाब तक नहीं दे पा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260627-WA0055.mp4उधर गुंडरदेही में पूनम का शव सड़क पर देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले। करीब डेढ़ घंटे तक आवाजाही रुकी रही। मौके पर पहुंचे एसडीएम और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाइश दी और नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260627-WA0053.mp4ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार बेकाबू रहती है। पहले भी रफ्तार कम करने के लिए चक्काजाम हो चुके हैं, लेकिन लापरवाही बरती जाती रही है। पुलिस की तत्परता और जवानों की बहादुरी से एक नशेड़ी ड्राइवर को पकड़ा जा सका, वरना वह और लोगों की जान ले सकता था। अपील शराब पीकर वाहन चलाना केवल लापरवाही नहीं, कानूनन अपराध है। पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग बार-बार माइंस और भारी वाहनों के ड्राइवरों को नशे में गाड़ी न चलाने की चेतावनी देता है, सरकार मोटा जुर्माना भी वसूलती है। इसके बावजूद कुछ ड्राइवर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और नतीजा एक मासूम की जान पर भारी पड़ता है। पूनम जैसी बच्ची की मौत हमें झकझोरती है। अब वक्त है सख्ती का। ऐसे बेलगाम ड्राइवरों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो, ताकि सड़कों पर कोई और मां अपनी संतान न खोए।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260627-WA0054.mp4Spread the lovePost navigationतुम जियो हजारों साल: आतिशबाजी, संत के आशीर्वाद के साथ भव्यता से मना भाजपा महामंत्री “सौरभ लुनिया” का जन्मदिन । संडे मेगा स्टोरी में 28 जून 2026 को हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनल के 46 वीं कहानी में पढ़िए एक शहर जो 70 साल की उम्र में ही वृद्धावस्था की ओर बढ़ रहा है ..! “लौह नगरी दल्ली राजहरा की कहानी “।