दल्ली राजहरा गुरुवार 20 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 कुसुमकसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर बिखरी बड़ी-बड़ी गिट्टियों के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गिट्टियों के कारण यात्रियों के फिसलकर गिरने की आशंका भी बनी रहती थी।यात्रियों की इस समस्या को भुवन सिन्हा ने स्थानीय जनसेवक एवं जागरूक नागरिक संजय बैस के संज्ञान में लाया। समस्या की जानकारी मिलते ही संजय बैस ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे के उच्च अधिकारियों से चर्चा कर यात्रियों को हो रही परेशानी से अवगत कराया और समस्या के शीघ्र निराकरण का आग्रह किया। रेलवे अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। लगभग एक सप्ताह के भीतर प्लेटफार्म पर बिखरी गिट्टियों को हटा दिया गया, जिससे यात्रियों को आवागमन में राहत मिली है।समस्या का समाधान होने के बाद भुवन सिन्हा ने कहा कि उन्होंने यात्रियों को हो रही परेशानी से संजय बैस को अवगत कराया था और उन्होंने बिना देरी किए रेलवे अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति संजय बैस की सजगता और तत्परता सराहनीय है।भुवन सिन्हा ने यात्रियों की समस्या का समाधान करने के लिए रेलवे अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संजय बैस के प्रति भी हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।Spread the lovePost navigationसेवा की मिसाल: भाजपा नेता समर्थ लखानी ने आंगनबाड़ी बच्चों को केक के बजाय खीर-पूरी खिलाकर मनाया जन्मदिन ..! टाउनशिप में ‘आवारा राज’: दिन में कुत्तों की दहशत, रात में गोधन का कब्जा ।