दल्ली राजहरा गुरुवार 20 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग ने जिले के समस्त शासकीय कर्मचारियों का अगस्त 2026 माह का वेतन त्योहार से पूर्व भुगतान करने की मांग की है।इस संबंध में संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदय, जिला दुर्ग को मांग पत्र सौंपा। संघ ने पत्र में अवगत कराया कि इस वर्ष रक्षाबंधन का पावन पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके तुरंत बाद 29 और 30 अगस्त को शनिवार-रविवार का शासकीय अवकाश रहेगा। माह के अंतिम दिनों में त्योहार पड़ने के कारण कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों को रक्षाबंधन की तैयारियों और पारिवारिक आवश्यकताओं के लिए आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारी हित और पर्व की महत्ता को देखते हुए मांग की कि जिले के सभी शासकीय विभागों में पदस्थ कर्मचारियों का अगस्त 2026 का वेतन रक्षाबंधन पर्व के पूर्व जारी करने हेतु संबंधित आहरण-संवितरण अधिकारियों DDOs को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। यह मांग प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, जिला सचिव शिवदयाल घृतलहरे, घनसू राम देशमुख, यशवंत साहू एवं मोतीराम खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। संघ ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगा।Spread the lovePost navigationटाउनशिप में ‘आवारा राज’: दिन में कुत्तों की दहशत, रात में गोधन का कब्जा । बालोद में साइबर जागृति अभियान: एक दिन में 2357 छात्र-नागरिकों को दिए गए ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स ।