विविध

भारतीय जनता पार्टी ने दल्ली राजहरा नगर पालिका मे रचा इतिहास तोरण लाल साहू ने जीता 3854 वोट से l

दल्ली राजहरा

शनिवार 15 फरवरी 2025

भोज राम साहू 9893765541

 

 

भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और बीजेपी लहर ने प्रधानमंत्री मोदी जी के सपना ” पथ से लेकर पार्लियामेंट तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार हो ” को सच कर दिखाया l मोदी जी के संदेश दल्ली राजहरा के कोने-कोने तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं ने कमी नहीं की l हर कार्यकर्ता ने बड़ी मेहनत और लगन के साथ प्रचार किया जीत का श्रेय इन कार्यकर्ताओं को भी जाता है l इस जीत में दल्ली राजहरा के खदाने में काम करने वाले श्रमिकों का भी बहुत बड़ा योगदान है जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू का सहयोग किए हैं l दल्ली राजहरा नगरपालिका में अध्यक्ष के लिए तोरण लाल साहू ने 3854 वोटो से जीत दर्ज की कार्यकर्ताओं और नरेंद्र मोदी के बीजेपी लहर ने दल्ली राजहरा में इतिहास रचा l अब तक दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी में कांग्रेस तीन बार एवं छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा दो बार बैठ चुकी है l भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष पद में चुनाव जीता है l नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दल्ली राजहरा में 7 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था l उसमें से तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया अंतिम में चार प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा जिसमें तोरण लाल साहू को सर्वाधिक 11792 मत प्राप्त हुए , दूसरे नंबर पर कांग्रेस के रवि जायसवाल रहे उन्हें 7938 मत प्राप्त हुए l तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के संतोष देवांगन रहे उन्हें 3249 मत प्राप्त हुए एवं चौथे नंबर पर अंतिम प्रत्याशी टकेश्वर सिंह रहे उन्हें मात्र 126 मत प्राप्त हुए नोटा में इस बार 234 ने बटन दबाया है l कुल 23339 वोट पड़े थे l भाजपा का जीत का प्रतिशत 50.52 रहा l किस वार्ड में प्रत्याशी को किस वार्ड में कितना वोट मिले l

वार्ड नंबर 1 कांग्रेस 188 बीजेपी 594 संयुक्त मोर्चा 68

वार्ड नंबर 2 कांग्रेस 186 बीजेपी 595 संयुक्त मोर्चा 100

वार्ड नंबर 3 कांग्रेस 226 बीजेपी 659 संयुक्त मोर्चा 50

वार्ड नंबर 4 कांग्रेस 344 भाजपा 530 संयुक्त मोर्चा 67

वार्ड नंबर 5 कांग्रेस 402 भाजपा 473 संयुक्त मोर्चा 117

वार्ड नंबर 6 कांग्रेस 111 भाजपा 173 संयुक्त मोर्चा 78

वार्ड नंबर 7 कांग्रेस 163 भाजपा 295 संयुक्त मोर्चा 41

वार्ड नंबर 8 कांग्रेस 249 बीजेपी 310 संयुक्त मोर्चा 69

वार्ड नंबर 9 कांग्रेस 204 बीजेपी 286 संयुक्त मोर्चा 76

वार्ड नंबर 10 कांग्रेस 368 बीजेपी 269 संयुक्त मोर्चा 209

वार्ड नंबर 11 कांग्रेस 116 बीजेपी 327 संयुक्त मोर्चा 205

वार्ड नंबर 12 कांग्रेस 173 संयुक्त बीजेपी 192 संयुक्त मोर्चा 234

वार्ड नंबर 13 कांग्रेस 289 बीजेपी 465 संयुक्त मोर्चा 136

वार्ड नंबर 14 कांग्रेस 278 बीजेपी 215 संयुक्त मोर्चा 227

वार्ड नंबर 15 कांग्रेस 311 बीजेपी 473 संयुक्त मोर्चा 277

वार्ड नंबर 16 कांग्रेस 188 बीजेपी 253 संयुक्त मोर्चा 222

वार्ड नंबर 17 कांग्रेस 190 बीजेपी 304 संयुक्त मोर्चा 189

वार्ड नंबर 18 कांग्रेस 728 बीजेपी 258 संयुक्त मोर्चा 130

वार्ड नंबर 19 कांग्रेस 433 बीजेपी 357 संयुक्त मोर्चा 188

वार्ड नंबर 20 कांग्रेस 498 बीजेपी 580 संयुक्त मोर्चा 161

वार्ड नंबर 21 कांग्रेस 370 बीजेपी 614 संयुक्त मोर्चा 39

वार्ड नंबर 22 कांग्रेस 362 बीजेपी बीजेपी 667 संयुक्त मोर्चा 86

वार्ड नंबर 23 कांग्रेस 157 बीजेपी 407 संयुक्त मोर्चा 83

वार्ड नंबर 24 कांग्रेस 378 भाजपा 635 भाजपा 635 संयुक्त मोर्चा 61

वार्ड नंबर 25 कांग्रेस 309 भाजपा 676 संयुक्त मोर्चा 29

वार्ड नंबर 26 कांग्रेस 320 भाजपा 602 संयुक्त मोर्चा 67

वार्ड नंबर 27 कांग्रेस 379 भाजपा 515 संयुक्त मोर्चा 51

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!