कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

नंबर ब्लॉक करना पड़ा महंगा, दोस्त के साथ मिलकर युवती पर ब्लेड से हमला, गुण्डरदेही पुलिस ने किया दोनों आरोपी को गिरफ्तार..!

दल्ली राजहरा बुधवार 18 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893765541

 

 मोबाइल नंबर ब्लॉक करने और ₹2000 नहीं देने से नाराज दो युवकों ने युवती पर धारदार ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे, लेकिन गुण्डरदेही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

क्या है पूरा मामला..?
दिनांक 16 नवम्बर 2026 को शाम करीब 06:30 बजे ग्राम सांकरी में घटना हुई। आरोपी अमित सिंह राजपूत उर्फ छोटा ने अपने साथी लव कौशिक उर्फ लक्की के साथ मिलकर घटना की योजना बनाई थी।

 

दोनों आरोपी मोटरसाइकिल क्रमांक *CG 04 LL 4191* से ग्राम सांकरी पहुंचे। वहां ₹2000 की मांग पर पैसे नहीं मिलने से नाराज अमित राजपूत ने गीतांजलि ठाकुर के साथ मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और अपने पास छिपाकर रखे धारदार ब्लेड से जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। इसके बाद दोनों पूर्व सुनियोजित योजना के तहत भाग गए।

प्रार्थी भेषकरण पिता मानसिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सांकरी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 420/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

लगी ये धाराएं:
– धारा 109 BNS – हत्या का प्रयास
– धारा 119(2) BNS – गंभीर चोट पहुंचाना
– धारा 296 BNS –अश्लील गाली-गलौज
– धारा 61(2) BNS – आपराधिक साजिश
– धारा 3(5) BNS – संयुक्त रूप से अपराध करना

पुलिस ने ऐसे दबोचा:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी अमित सिंह राजपूत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार सेविंग ब्लेड तथा आरोपी लव कौशिक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को दिनांक 18.11.2026 को क्रमशः 14:40 बजे एवं 14:50 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अमित सिंह राजपूत उर्फ छोटा, उम्र 27 वर्ष, निवासी शंकर नगर, गौराचौक के पास, दुर्ग, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग
2. लव कौशिक उर्फ लक्की, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, शंकर नगर, दुर्ग, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

सराहनीय टीम:
पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि पाण्डेय के नेतृत्व में PSI धनैश्वर कंवर, ASI राघवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक यशवंत जांगड़े, आरक्षक पंकज तारम एवं आरक्षक यशवंत देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!