
दल्ली राजहरा
गुरुवार 10 अप्रैल 2025
भोज राम साहू 9893765541

“सुशासन त्योहार 2025” के आयोजित शिविर एवं समाधान पेटी स्थल का निरीक्षण करते हुए में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कहा कि पालिका क्षेत्र के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण सीमित अवधि में किया जाए l उन्होंने बताया राज्य सरकार प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, और जन- हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है l इस तिहार के माध्यम से शासन प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य कर रहा है l

नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा किया राज्य सरकार में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार काम कर रही हैl शासन प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता आए, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो इसका लाभ समाज के उन वर्गों को तत्परता से मिले जिनके लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैl इसको लेकर शासन प्रशासन स्तर पर प्रभावी पहल की जा रही है l





