विविध
शाला गांधी विद्या मंदिर दल्ली राजहरा में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह l

दल्ली राजहरा शुक्रवार 5 सितंबर 2025
भोजराम साहू 98937 65541


शाला गांधी विद्या मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय दल्ली राजहरा में दिनांक 05/09/25 दिन शुक्रवार को शिक्षक दिवस का पर्व, माँ सरस्वती, छतीसगढ़ महतारी और डॉ. राधाकृष्णन जी की पूजा अर्चना कर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

शाला शिक्षक दिवस समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोरण लाल साहू ( अध्यक्ष न. पा. प. द. रा. ), विशिष्ट अतिथि के रूप मे मनोज दुबे ( उपाध्यक्ष न. पा. प. द. रा. ), शैबाल जाना ( मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रभारी शहीद अस्पताल ) विशेष अतिथि के रूप में प्राची सिन्हा ( पार्षद वार्ड नं. 14 ) , गिरवर सिंह ठाकुर ( सदस्य शाला सं. समिति ), इंद्र कुमार साहू ( सदस्य शाला सं. समिति ), दामिनी साहू ( समाज सेविका ) उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता युवराज साहू ( अध्यक्ष शाला संचालन समिति ) व शाला की प्राचार्या मंजू गुप्ता ने की तथा कार्यक्रम का संचालन शाला के शिक्षक एल. के. धलेंद्र जी ने किया ।

कार्यक्रम में उदबोधन की शुरुआत पालक शिक्षक समिति की अध्यक्षा राखी देवांगन ने आज के अथितियों का स्वागत कर एवं शाला के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाऐं देकर की तत्पश्चात शाला संचालन समिति के अध्यक्ष युवराज साहू ने अपने उदबोधन में समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों और कार्यक्रम में उपस्थित उनके पालकों को आज के दिन की महत्ता के विषय मे तथा आज ही के दिन इस पर्व को मनाने का कारण बताते हुते डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी से सभी को अवगत करवाया तथा देश के सभी महान शिक्षकों को याद करते हुए गुरु की महिमा और गौरवपूर्ण ज्ञान को स्पष्ट करते हुए शिक्षकों की तुलना सूर्य और दीपक से की जो स्वयं तपकर और जलकर अपने चारों ओर प्रकाश का उजियारा करते है। ठीक उसी तरह शिक्षकगण भी स्वयं तपकर विद्यार्थियों एवं समाज मे ज्ञान रूपी प्रकाश फैलाते है ।

शिक्षक ही ऐसे निर्माणकर्ता है जो छात्रों के माध्यम से देश दुनिया के सफल व्यक्तित्व वाले नागरिकों का निर्माण करते है । शिक्षकों का समाज और राष्ट्र निर्माण मे महत्वपूर्ण योगदान होता है। वे न केवल ज्ञान का प्रसार करते हैं बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण भी करते हैं।शिक्षक, छात्रों को सही दिशा में आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शन देते हैं, उनमें नैतिक मूल्यता, अनुशासन, व आत्मविश्वास का विकास करते हैं। शाला के सभी उपलब्धियो को याद कराते हुए इस सफलता का श्रेय उन्होंने यहां के शिक्षकों को दिया एवं उनके अतुलनीय योगदान के लिए सभी शिक्षकों का आभार प्रकट किया । तथा अंत मे उन्होंने सभी अतिथियों द्वारा हमारी शाला के प्रति अपना सहयोग रूपी योगदान देने के लिए उनका भी आभार प्रकट किया तथा आगे भी ऐसे ही सहयोग देते रहने का आग्रह करते हुए शाला के आहता निर्माण एवं बेंच टेबल की पूर्ति करने की मांग की ।

इनके बाद आज के विशेष अतिथि गिरवर सिंह ठाकुर और दामिनी साहू ने भी अपने उदबोधन में शिक्षा का महत्व बताते हुए शाला के शिक्षकों का धन्यवाद किया । ततपश्चात हमारे विशिष्ट अतिथि श्री मनोज दुबे उपाध्यक्ष न. पा. द. राजहरा ने डॉ. राधाकृष्णन जी को याद करते हुए अपने उदबोधन में बताया कि कैसे आज के समय और अपने शिक्षण समय मे अभूतपूर्व परिवर्तन का दौर आया है जिससे आज के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा ग्रहण करने के नवीनतम पद्धतियां आ चुकी है जिससे शिक्षा और भी सरल सदुपयोगी हो गयी है एवं सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए सभी को पूर्ण निष्ठा और लगन से पढ़ने को प्रेरित किया तथा हमे एक अच्छे समाज और परिवेश में ढालने के लिए सभी शिक्षकगणों को अपना आभार प्रकट किया और शाला के प्रति अपनी सहयोगिता दिखाते हए अपने न. पा. निधि से 50 नग बेंच टेबल उपलब्ध कराने का वादा भी किया ।





