छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

दुर्ग जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा के बर्तन बैंक मुहिम से जुड़ी कौशल्या साय, बोलीं-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में साबित होगा मील का पत्थर

दल्ली राजहरा

शनिवार 7 जून 2025

भोज राम साहू 9893765541

भिलाई. दुर्ग जिला पंचायत सभापति उद्योग एवं सहकारिता विभाग श्रद्धा पुरेंद्र साहू ने शनिवार को सीएम हाउस रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा के बर्तन बैंक की मुहिम की जमकर तारीफ की। साथ ही प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह रोकने के लिए बर्तन बैंक के विकल्प को सराहा। श्रीमति साय ने कहा कि प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले कचरे से पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में पारिवारिक, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में स्टील के बर्तनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। जिपं सदस्य श्रद्धा दुर्ग जिले में नि:शुल्क बर्तन बैंक का संचालन कर रही है।

        #सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन#

 

बर्तन बैंक के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल और सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर पूरे प्रदेश में बर्तन बैंक की स्थापना को लेकर जिपं. सदस्य श्रद्धा पुरेंद्र साहू ने कौशल्या साय को सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा। श्रीमति साय ने इस दिशा में जल्द से जल्द पहल का आश्वासन दिया है। उन्होंने जिपं. सदस्य के पर्यावरण संरक्षण के दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। लंबी बातचीत में बर्तन बैंक के उद्देश्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान नि:शुल्क स्टील बर्तन बैंक के प्रदेश अध्यक्ष तरूण साहू, मानस सेवा ब्लड बैंक धमतरी के संस्थापक मितेश साहू, ग्राम कोकड़ी के सरपंच युगल चंद्राकर, पंच खिलेंद्र कुमार, अभिनव बर्तन बैंक की सदस्य कांति साहू, लक्ष्मी साहू भी उपस्थित थीं।
Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!