दल्ली राजहरा बुधवार 1 अक्टूबर 2025 भोजराम साहू 9893765541प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 27 सितंबर दिन शनिवार को RPF रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को मानसिक तनाव से मुक्ति पर राजयोग शिविर ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी ने कराया lजिसमें (RPF ) से TI विकास कुमार तिवारी , TI श्यामलाल , ASI बहन किरण बेजामिन साथ में RPF के 40 जवान , वार्ड नंबर 26 की पार्षद टी. ज्योति, भाजपा मंडल की उपाध्यक्षा गीता मरकाम और तारणी इस शिविर का लाभ लिए l ब्रह्मा कुमारीज़ ज्ञानांजलि भवन दल्लीराजहरा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी ने मानसिक तनाव की मुक्ति के लिए राजयोग आत्मचिंतन का अभ्यास कराया और अपने वक्तव्य में कहा कि मन के अंदर जो सोच है , विचार है उसको पाजिटिव रखना अत्यंत आवश्यक है और ये आत्मचिंतन से ही होगा l उन्होंने आत्मचिंतन करने की विधि बताते हुए कहा कि आत्मा के अंदर शांति ,सुख, प्रेम, आनंद, पवित्रता, ज्ञान,शक्ति समाहित है इस आत्मचिंतन का प्रतिदिन करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है lSpread the lovePost navigationआंगनबाड़ी केन्द्र साल्हे क्रमांक -02 में नवरात्रि अष्टमी पर खिलाया गया खीर पुड़ी l “आस्था और भक्ति का केंद्र मां महामाया ! राजघराने के अलावा 12 गांव की कुलदेवी है मां महामाया l”