दल्ली राजहरामंगलवार 17 मार्च 2026भोजराम साहू 9893 765541https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260317-WA0010.mp4तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा द्वारा संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा जयंती के अवसर पर 15 मार्च 2026 कोआयोजित ” भक्त मां कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह” कार्यक्रम में साहू समाज के साथ-साथ अन्य समाज के कुल 12 युवक युवती दांपत्य जीवन में बंधे ।जहां शीतल साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ ) के नेतृत्व में छह जोड़ों का निशुल्क आदर्श विवाह संपन्न कराया गया lइस कार्यक्रम मे सभी 6 नव विवाहित दंपति को साहू समाज के पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू, टिकेश्वर साहू और राजकुमार साहू के के द्वारा नए “जीवन की शुरुआत ,वृक्षारोपण के साथ” एक – एक पौधा भेट किया गया ।उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का विवाह एक यादगार पल होता है। इस यादगार पल को संजोकर रखने के साथ-साथ पर्यावरण को भी संरक्षण के लिए हमारे द्वारा सभी नवदंपति को एक-एक पेड़ दिया जा रहा है।ताकि इस यादगार पल को ये हमेशा संजोग कर रखें । इस कार्यक्रम के माध्यम से इन समाज के पर्यावरण प्रेेमियों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का काम किया गया lSpread the lovePost navigationअंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मातृशक्ति डॉक्टर शिरोमणि माथुर द्वारा रचित पांच पुस्तकों का हुआ भव्य विमोचन । “सौरभ लूनिया पर लगे आरोपों के खिलाफ दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट हुए पार्षद; वीरेंद्र साहू के बयानों की कड़ी निंदा”