दल्ली राजहरामंगल वार 16 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 राजधानी रायपुर में 14 जून को संपन्न हुई 26वीं ग्रीष्मकालीन राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में दल्ली राजहरा कराते क्लब के खिलाड़ियों ने तहलका मचा दिया। क्लब ने 5 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 14 पदक जीतकर दल्ली राजहरा का नाम प्रदेशभर में रोशन किया। सहायक प्रशिक्षक किशन विभार और समीर सेन के मार्गदर्शन में बच्चों ने ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन किया कि सभी आश्चर्यचकित रह गए।पदक विजेताओं की सूची 1. कु. लीलम साहू: 2 सिल्वर मेडल2. भावना साहू: 2 कांस्य पदक 3. नितिन नाग: 1 सिल्वर + 1 कांस्य पदक4. नयन दीप: 2 कांस्य पदक5. सत्यम कुमार भारती: 1 सिल्वर + 1 कांस्य पदक6. जोगेश्वर कुमार दुर्गा: 1 सिल्वर + 1 कांस्य पदक7. सागर: 2 कांस्य पदकपदक विजेताओं को कराते क्लब के सचिव राजेन्द्र बेहरा ने बधाई दी। श्री बेहरा, जो छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ आईओसी राजहरा के अध्यक्ष भी हैं, ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शहर के लिए प्रेरणा है।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा नगरपालिका अध्यक्ष ने अफवाहों को किया खारिज, शहर में 187 बोर से हो रही सप्लाई । 11 साल में 8000 यूनिट रक्तदान: DB ग्रुप को मिला ‘रेड ड्रॉप’ सम्मान, युवाओं को मिलेगी प्रेरणा..!