कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

भिलाई मजदूर आंदोलन के जुझारू साथी बंशी राम साहू को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि ।

दल्ली राजहरा शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893765541

 

शंकर गुहा नियोगी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी मजदूरों के हक की लड़ाई, अंतिम समय तक नहीं छोड़ा मोर्चा का साथ

 भिलाई मजदूर आंदोलन के जुझारू साथी और छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता बंशी राम साहू के निधन पर छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ, दल्ली राजहरा के पदाधिकारियों एवं मजदूर साथियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके संघर्षपूर्ण जीवन और मजदूर आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को याद कर सभी की आंखें नम हो गईं।

बंशी राम साहू लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे मजदूर आंदोलन में शोक की लहर दौड़ गई।

वे कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी के साथ भिलाई मजदूर आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने वाले समर्पित कार्यकर्ता थे। भिलाई मजदूर आंदोलन को लंबे समय तक मजबूती से संभालने और उसे जीवित रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विपरीत परिस्थितियों और कठिन दौर में भी उन्होंने छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा का साथ नहीं छोड़ा और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे।

सिम्प्लेक्स कंपनी में कार्यरत रहते हुए भी वे एसीसी के मजदूरों के संघर्षों से लगातार जुड़े रहे। उनका पूरा जीवन मेहनतकश मजदूरों के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। मजदूरों को उनका जायज हक दिलाने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किया। वे केवल एक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि मजदूर आंदोलन की एक मजबूत कड़ी और संघर्ष की जीवंत मिसाल थे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित साथियों ने कहा कि बंशी राम साहू जैसे समर्पित संघर्षशील साथियों का योगदान मजदूर आंदोलन के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उनका संघर्ष, विचार और मजदूरों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके, उपाध्यक्ष शैलेश बांबोड़े, नम्मू यादव, कोषाध्यक्ष राजाराम बरगद, महामंत्री रामचरण नेताम, डॉ. शैबाल जाना, राजेश, अमर, नासिक यादव, इंद्रपाल, राधे, हितेश, मोहित सहित मोर्चा एवं श्रमिक संघ के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!