
दल्ली राजहरा
शनिवार 31जनवरी 2026
भोज राम साहू 98937 65541
➡️🔥💥विशेष 💥🔥⬅️
👉 हिंदुस्तान स्टील एम्पलाई यूनियन (सीटू ) का छत्तीसगढ़ राज्य समिति का 8 वें सम्मेलन दल्ली राजहरा में होगा ।
👉 सम्मेलन 01, 02 एवं 03 फ़रवरी को सिंधु भवन में होने जा रहा है।

👉सम्मेलन स्थल के साथ चौक चौराहे व प्रमुख मार्गों को सीटू के झंडे तोरण से सजा।
👉 सीटू यूनियन कार्यालय व सम्मेलन स्थल सिंधु भवन रंगीन झालरों, झंडा, तोरण, स्वागत द्वार से सजा।

👉 सम्मेलन में सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कामरेड सुदीप दत्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष कामरेड तपन सेन सहित अनेक हस्ती होंगे उपस्थित।
👉 01 फरवरी को जैन भवन चौक में होगा ऐतिहासिक विशाल जनसभा ।

➡️🔥💥समाचार💥🔥⬅️
हिंदुस्तान स्टील एम्पलाई यूनियन (सीटू ) का छत्तीसगढ़ राज्य समिति का 8 वें सम्मेलन की तैयारी दल्ली राजहरा में जोर शोर से जारी है।

यह सम्मेलन 01, 02 एवं 03 फरवरी को सिंधु भवन में होने जा रहा है। सम्मेलन स्थल के साथ ही साथ नगर के सभी चौक चौराहे व प्रमुख मार्गों को सीटू के झंडे तोरण से सजाया गया है।


सीटू यूनियन कार्यालय व सम्मेलन स्थल सिंधु भवन को रंगीन झालरों, झंडा, तोरण, स्वागत द्वार के साथ विशेष रूप से सजाया गया है।

सम्मेलन में आने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न सभी उद्योगों के प्रतिनिधिमण्डल के स्वागत के लिए जगह जगह स्वागत द्वार लगाया जा रहा है। तथा आमसभा स्थल जैन भवन चौक को भी झंडे तोरण से विशेष सजावट किया गया है।

विदित हो कि सीटू यूनियन का दल्ली राजहरा नगर में पहली बार राज्य सम्मेलन होने जा रहा है। जिसकी तैयारी स्थानीय हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाईज यूनियन (सीटू) द्वारा किया जा रहा है ताकि प्रतिनिधि मंडल को किसी भी किस्म की परेशानियां नहीं हो।

इस सम्मेलन में सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कामरेड सुदीप दत्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष कामरेड तपन सेन, स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव कामरेड ललित मिश्र, आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड धर्मराज महापात्रा, सीटू यूनियन छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष कामरेड एस.के. बनर्जी, महासचिव कामरेड एम के नंदी जैसे प्रमुख नेतागण भागीदारी करेंगे ।





