
दल्ली राजहरा शुक्रवार 06 नवम्बर 2026 भोज राम साहू 9893765541
दीपावली पर्व पर मिठाइयों, नमकीन व दूध उत्पादों में मिलावट की आशंका को देखते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला बालोद ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला संयोजक मदन माइती ने किया। ज्ञापन में मिठाइयों पर निर्माण एवं एक्सपायरी डेट अंकित करने, दुकानों की विशेष जांच और मिलावटखोरों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि त्योहार पर बढ़ती मांग का फायदा उठाकर बासी व गुणवत्ताहीन सामान बेचने की आशंका रहती है। हर उपभोक्ता को यह जानने का अधिकार है कि वह जो खरीद रहा है, वह कब बना और कब तक सुरक्षित है।





