छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराधार्मिक आयोजनबालोद

सम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा ने मनाया बोधिसत्व डॉ. भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस ..!

दल्ली राजहरा सोमवार 08 दिसंबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541

अशोक बंबेश्वर अध्यक्ष सौम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा ने बताया कि  सौम्यक  बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा के तत्वाधान में 6 दिसंबर को बोधिसत्व डॉ. भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस आंबेडकर मेमोरियल भवन में मनाया गया।
सर्वप्रथम बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर बौद्ध उपासक एवं उपासिकाओं के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तदपश्चात्य त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कांडे , भारतीय बौद्ध महासभा के जिला महासचिव कमल कांत रामटेके,सम्यक बौद्ध महासभा अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर , महिला जिला अध्यक्ष नीता कमल रामटेके, गोरेलाल बाबेश्वर ,गोवर्धन रंगारी, चंद्रशिला बंबेश्वर, संतोष सहारे ने बाबा साहेब आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।

06 दिसंबर 1956 को डॉ भीमराव अंबेडकर का निधन हुआ था उनकी याद में प्रति वर्षानुसार 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है। संविधान निर्माता की इस स्मृति दिवस का मुख्य उद्देश्य समानता, न्याय और सामाजिक बदलाव के उनके संदेश को दोहराना है। चैत्य भूमि से पूरे देश तक यह दिन सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों को सशक्त करता है । विश्व रत्न ,भारत रत्न, क्रांति सूर्य, संविधान के शिल्पकार , सामाजिक क्रांति के प्रतीक और करोड़ों शोषितों ,वंचितों के उद्धारक ने आज के दिन इस संसार को अलविदा कहा था। उनके निधन के बाद 6 दिसंबर को पूरे देश में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाने लगा जो आज भारतीय समाज के लिए केवल स्मृति का दिन नहीं, बल्कि समानता की दिशा में सतत संघर्ष का संकल्प भी है।कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेंद्र मेश्राम ने किया। एवं आभार प्रदर्शन चन्द्रेखा नंदेश्वर ने किया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश रामटेके, संतोष मेश्राम, भीमराव मेश्राम, किशोर कुमार बंबेश्वर, गौतम रामटेके, सत्य विजय बंबेश्वर, जितेंद्र मेश्राम, डॉ. अजय बंसोड़े, विशाल दाशोडे, नरोत्तम मेश्राम, अविनाश शिंदे, विनोद घनश्याम, प्रदीप रामटेके, रविंद्र बंबेश्वर,प्रशांत रामटेके, प्रहलाद नोन्हारे, ज्योत्सना मेश्राम, शारदा बंबेश्वर, निर्मला भगत, सीता गोंडाने, भुनेश्वरी बांबेश्वर ,पुष्पा ऊके, संगीता गायकवाड, मनीषा रामटेके, रंजना खोबरागड़े, संध्या रामटेके,पूर्णिमा रामटेके, रंजना रामटेके, निशा खापर्डे, भावना दसोंडे,मंजीता डोंगरे, सीमा मेश्राम, सविता धनविजय, हेमलता मेश्राम, प्रियंका बनसोडे, सुशीला रामटेके, रंजीता मेश्राम, ममता गजभिए , समृद्धि गोंडाने ,पूर्णिमा रामटेके, रितु मेश्राम, संध्या रामटेके, जमुना देवी मेश्राम एवं बौद्ध उपासक एवं उपासिकाये उपस्थित थी।

 

Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!