विविध
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वाधान में बिजली न्याय आंदोलन के तहत विद्युत कार्यालय चिखलाकसा का किया घेराव l

दल्ली राजहरा शुक्रवार 18 जुलाई 2025 भोज राम साहू 9893765541
प्रदेश सरकार द्वारा 18 माह में चौथी बार फिर आम जनता के जेब से डाका डालने का प्रयास करते हुए बिजली के दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दिया है जिसके तहत घरेलू उपभोक्ताओ के लिए 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट और गैर घरेलू उपभोक्ता के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी के साथ-साथ किसानों के कृषि विद्युत दर में भी 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। जिससे आम जनता व किसानों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के नेतृत्व पर आम जनता व किसानों को न्याय दिलाने व बिजली दर में की गई बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में बिजली न्याय आंदोलन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश के सभी जिला व ब्लॉक स्तर पर बिजली न्याय आंदोलन किया जा रहा है।

उसी तारतम्य में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा बिजली ऑफिस का घेराव किया गया और बिजली दर की वृद्धि को वापस लेने मुख्यमंत्री के नाम सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। उपरोक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने दी।





