कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

दल्ली राजहरा के वार्ड-2 में मानवता की मिसाल, छोटे से वार्ड में हुआ 21 यूनिट रक्तदान..!

दल्ली राजहरा गुरुवार 26 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893765541

 

शहीद हॉस्पिटल दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 2, गणेश चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व सोमेश जायसवाल, भाजपा युवा कार्यकर्ता एवं पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल, वार्ड क्रमांक 2 ने किया।

अल्प समय में की गई तैयारी के बावजूद वार्ड के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उम्मीद से भी ज्यादा 21 यूनिट रक्तदान हुआ। छोटे से वार्ड में इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान होना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

एचडीएफसी बैंक शाखा दल्ली राजहरा कभी रहा विशेष सहयोग
युवा नेता सोमेश जायसवाल ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में एचडीएफसी बैंक शाखा दल्ली राजहरा का भी विशेष सहयोग रहा बैंक मैनेजर की ओर से रक्तदान करने वाले युवाओं को फल एवं जूस का वितरण किया गया साथ ही बैंक की ओर से चार यूनिट कभी रक्तदान हुआ है ।

सोमेश जायसवाल ने कहा – युवाओं का समर्पण देखकर मन गदगद हो गया

 

भाजपा युवा नेता सोमेश जायसवाल ने कहा कि अल्प समय में की गई तैयारी के कारण भी हमारे वार्ड के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें उम्मीद से भी ज्यादा 21 यूनिट का रक्तदान हुआ है।

 

उन्होंने कहा, युवाओं का मानव सेवा के प्रति समर्पण देखकर मन गदगद हो गया। मैं सभी युवा वर्गों से अपील करना चाहता हूं कि इस तरह के रक्तदान शिविर कहीं भी आयोजित हों, आप आगे बढ़कर सहयोग करें। उन्होंने रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए मेराज खान का भी धन्यवाद दिया है ।

 

 पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने कहा – यह मेरे वार्ड के लिए बड़ी उपलब्धि है ।

 

पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने कहा कि हमेशा से देखा जा रहा है, जब भी जनहित का कार्य होता है, वार्ड नंबर 2 के लोग हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आज अस्पताल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तो वार्ड नंबर 2 के युवाओं ने अपनी संयम और मानवता का परिचय देते हुए लगभग 21 यूनिट रक्तदान किया है। यह मेरे वार्ड के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

 

उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि रक्तदान एक बहुत ही आवश्यक और मानव सेवा का कार्य है। आपकी एक रक्तदान से किसी की जिंदगी को मृत्यु से बचाया जा सकता है।

 डॉ. जाना ने बताया – रक्तदान से बचती है जिंदगी

इस संबंध में शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जाना ने बताया कि अस्पताल में कई ऐसे केस आते हैं, जिनमें ब्लड की अति आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि पहला – डिलीवरी के समय ऑपरेशन, दूसरा – दुर्घटना के कारण हुए ऑपरेशन, तथा कई बार शारीरिक कमजोरी के कारण रक्त की कमी हो जाती है। इस समय यदि ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता हो तो मरीज की जान आसानी से बचाई जा सकती है।

 

डॉ. जाना ने कहा कि युवाओं द्वारा किया गया यह साहसिक प्रयास बहुत ही सराहनीय है। रक्त देने के कुछ दिन बाद शरीर फिर से पूर्व स्थिति में आ जाता है तथा रक्तदान करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि 18 से 50 वर्ष तक के व्यक्ति, चाहे महिला हो या पुरुष, कुछ पाबंदियों के बाद रक्तदान कर सकते हैं।

 मानवता की मिसाल बना वार्ड-2

 

इस शिविर ने साबित कर दिया कि वार्ड-2 के युवा सिर्फ बातों में नहीं, काम में भी मानव सेवा में सबसे आगे हैं। शिविर में आए सभी लोगों ने रक्तदाताओं का सम्मान किया और भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने का संकल्प लिया।

 

Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!