छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
प्रतिभा को सलाम ..! सैय्यद अहमद ने 10 वीं में हासिल किए 90.4% अंक, क्षेत्र का नाम किया रौशन

दल्ली राजहरा गुरुवार 16 अप्रैल 2026 भोजराम साहू 9893 765541
प्रतिभा को सलाम
दल्ली राजहरा नगर के होनहार छात्र सैय्यद अहमद पिता सैय्यद हफीज(बाबा) ने कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 90.4% अंक प्राप्त कर परिवार एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सैय्यद अहमद निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल के मेधावी छात्र हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं इष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सैय्यद अहमद ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं कठिन परिश्रम को दिया है।
—




