दल्ली राजहरारविवार 24 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 लौह नगरी दल्ली राजहरा में पारा 44 डिग्री पार कर चुका है और खदानों में काम करने वाले श्रमिकों की सेहत सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। इसे देखते हुए बीएसपी के मानव संसाधन विभाग, लौह अयस्क खदान समूह दल्ली राजहरा के सहायक प्रबंधक शैलेश पटनायक ने श्रमिक साथियों के लिए हीट-वेव से बचाव की विशेष एडवाइजरी जारी की है। “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता” शैलेश पटनायक ने कहा कि उत्पादन जरूरी है, पर उससे ज्यादा जरूरी है श्रमिकों का स्वास्थ्य। गर्मी में लापरवाही जानलेवा हो सकती है, इसलिए हर साथी इन आसान उपायों को अपनाकर सुरक्षित रहे और काम को सुचारू रखे।गर्मी से बचाव के 6 ‘सुरक्षा मंत्र’ जो हर श्रमिक को जानना जरूरी:1. पानी ही अमृत है: दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। काम पर निकलें तो पानी की बोतल साथ रखना न भूलें।2 सुरक्षित रहें: सीधी धूप से बचने के लिए टोपी, हेलमेट या गमछे का इस्तेमा. सिर ढकें, ल जरूर करें।3. हल्के कपड़े, ठंडा बदन: ढीले, सूती और पसीना सोखने वाले कपड़े पहनें। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।4. काम के बीच लें ब्रेक: थोड़ी-थोड़ी देर में छाया में बैठकर शरीर को आराम दें।5. नमक-चीनी का घोल है संजीवनी: नींबू पानी, छाछ, ओआरएस का सेवन करें। ये शरीर में पानी और लवण का संतुलन बनाए रखते हैं।6. लक्षण पहचानें, तुरंत बताएं: चक्कर आना, ज्यादा पसीना, कमजोरी महसूस हो तो तुरंत काम रोक दें। छाया में लेटें और सुपरवाइजर या विभाग को सूचना दें।सहायक प्रबंधन ने बढ़ाया मदद का हाथएडवाइजरी में साफ कहा गया है कि किसी भी असुविधा पर श्रमिक तुरंत अपने सुपरवाइजर को बताएं ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके। खदान क्षेत्र में कार्य की प्रकृति कठिन है, लेकिन प्रबंधन की यह पहल बताती है कि श्रमिकों की सुरक्षा बीएसपी की पहली प्राथमिकता है। इस एडवाइजरी से हजारों श्रमिकों को भीषण गर्मी में राहत मिलने की उम्मीद है।Spread the lovePost navigationबड़ी खबर: बालोद में तांदुला नदी को मिली आज़ादी, तड़के 5:30 बजे गरजीं JCB, 7.5 एकड़ से हटा कब्जा । ब्रह्माकुमारी ज्ञानअंजलि भवन में ‘नन्हे सितारे समर कैंप’ का भव्य समापन, बच्चों में दिखा संस्कार और आत्मनिर्भरता का बदलाव ।