छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

धर्म, साहस और भक्ति के प्रतीक “भगवान परशुराम” का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।

दल्ली राजहरा
सोमवार 20 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541

“ब्राह्मण समाज दल्ली राजहरा का आयोजन” 

दल्ली राजहरा में ब्राह्मण समाज द्वारा धर्म, साहस और भक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन दल्ली राजहरा ब्राह्मण समाज भवन में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर के समस्त प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवारों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके पश्चात वाहन रैली में वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए भव्य नगर भ्रमण किया गया, जिसमें “जय श्री राम” एवं “जय परशुराम” के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

रैली उपरांत समाज भवन में भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना का कार्यक्रम पंडित अशोक पांडे द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस दौरान यजमान के रूप में दल्ली राजहरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सम्मिलित हुए। पूजा के पश्चात महाआरती की गई तथा धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर भगवान को भोग लगाया गया। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर दल्ली राजहरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम समस्त सनातन समाज के आदर्श हैं। उन्होंने अधर्म और अन्याय का नाश कर धर्म और न्याय की स्थापना की। उनके जीवन से हमें पितृ आज्ञा पालन एवं मातृ भक्ति का अनुपम संदेश प्राप्त होता है।

कार्यक्रम में दल्ली राजहरा के समस्त विप्रजन उपस्थित हुए। अंत में सफल आयोजन हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

इसी क्रम में ब्राह्मण समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के संस्थापक सदस्य श्री आर. के. द्विवेदी के सुपुत्र राकेश द्विवेदी एवं श्रीमती निशा द्विवेदी के पुत्र अभिज्ञान द्विवेदी के जन्मदिवस के अवसर पर विप्र समाज के सदस्यों द्वारा स्वस्ति पूजन किया गया।
इस शुभ अवसर पर उपस्थित वरिष्ठजनों ने बालक को आशीर्वाद प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जन्मदिन को नए और संस्कार पूर्ण तरीके से मनाने का संदेश भी दिया।

 

 

Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!