
दल्ली राजहरा
मंगल वार 30 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
1जुलाई 1992 को भिलाई कुम्हारी जिला दुर्ग, उरला जिला रायपुर तथा टेमरा जिला राजनांदगांव आदि जगहों के मजदूरों की मांगों को लेकर आंदोलन जारी था । उसे कुचलने तत्कालीन सरकार द्वारा गोली चलाया गया, जिसमें 17 मजदूर शहीद हुए थे । उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा (समन्वय समिति) के नेतृत्व में 1 जुलाई 2026, दिन बुधवार को भिलाई पावर हाउस में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने के लिए मोर्चा के मजदूर किसान व समर्थकगण पावर हाउस के पास छावनी के लाल मैदान में 1 जुलाई बुध वार को सुबह 09:00 बजे से एकत्रित होंगे, यहां से शहीद परिवारों को लेकर गोलीकांड घटना स्थल रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में करीब 11:30 बजे पहुंचेंगे ।
वहां शहीदों के छाया चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके वापस पावर हाउस से रैली प्रारंभ करेंगे, जो छावनी चौक होकर शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक पहुंचेंगे । वहां नियोगी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात श्रद्धांजलि सभा करेंगे ।





