कबीरधामकवर्धाखेल जगतछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोद

राजहरा प्रीमियर लीग सीजन-5 महेश के हरफनमौला प्रदर्शन के बदौलत यस टी -11 ने फाइनल मैच 53 रन से जीता।

दल्ली राजहरा
गुरुवार 09 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
   फाइनल मैच राजहरा प्रीमियर लीग सीजन-5

  खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित राजहरा प्रीमियर लीग सीजन _5 का बीएसपी राजहरा क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड में चल रहे 10 दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का कल फाइनल के साथ समापन हो गया । नगर के युवा संजय साहनी के द्वारा राजहरा एवं आसपास की क्रिकेट के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उभारने के लिए आज से 7 वर्ष पहले खेलबो राजहरा फाउंडेशन का गठन किया गया था ।विशाल मोटवानी के संरक्षण में आयोजित यह आयोजन अपने मकसद में कामयाब साबित हुआ । कल समापन के अवसर पर सभी टीम हॉनर को सम्मानित किया गया मैच रेफरी के रूप में अमित बादल तिवारी एमडी फरीद ,शेख अनजान तथा स्कोर सूरज दास एवं हर्ष को निष्पक्ष भूमिका निभाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया । मैच कमेंट्री मार्तंड सिंह ठाकुर एवं अर्पित ने किया ।

 इस मैच का प्रथम पुरस्कार एक लाख एक हजार रुपए की राशि यस टी -11 को गोविंद वाधवानी के द्वारा स्वर्गीय नानक राम वाधवानी एवं रघुनाथ जयवंते की स्मृति में दी गई । तथा द्वितीय पुरस्कार 71 हजार एक रुपए माथुर सिनेप्लेक्स आशुतोष माथुर के द्वारा दी गई जो कि सन्नी स्टार को मिला हैं ।

मैच प्रारंभ होने से पहले स्वर्गीय मनीष जैन एवं स्वर्गीय विजय बहादुर को श्रद्धांजलि दी गई । टॉस सन्नी स्टार ने जीता उन्होंने बैटिंग करने के लिए यस टी 11 को आमंत्रित किया। एक समय इस मैच में सन्नी स्टार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच पर अपनी पूरी पकड़ बना ली थी । आठ ओवर पर एस टी 11 ने 80 रन ही बनाए थे पूरी तरह इस मैच पर सन्नी स्टार का कब्जा था ऐसा लग रहा था कि एस टी- 11 बहुत मुश्किल से 100 रन ही बना ले तो बहुत बड़ी बात होगी । लेकिन महेश के बैटिंग करने आते ही पूरे मैच का रूख ही बदल गया। मैच में ऐसी आंधी आई की सन्नी स्टार के लिए इस आंधी को रोक पाना नामुमकिन साबित हुआ । महेश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र चार ओवर में अन्य बल्लेबाजों के साथ मिलकर 92 रन बनाकर इस मैच में अपने टीम के लिए विशाल 172 रन का स्कोर खड़ा किया । मैदान के चारों तरफ सिर्फ चौके और छक्के की बरसात हो रही थी । महेश ने इस मैच में 23 बॉल पर एक चौके और 15 छक्के की मदद से 95 रन बनाएं साथ ही उनके द्वारा निर्धारित तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट भी हासिल किया। इस हरफन मौला प्रदर्शन को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया ।

यस टी 11 की ओर से बल्लेबाजी योगेंद्र साहू 11 बॉल पर एक छक्के की मदद से नौ रन जीतू गंजीर 12 बॉल पर पांच छक्के की मदद से 31 रन आदित्य गोलानी एक रन मुराद एक रन उदय एक रन महेश कुमार 23 बॉल पर एक चौके और 15 छक्के की मदद से 95 रन परमेश्वर 14 बॉल पर एक चौके और चार छक्के की मदद से 32 रन में यीशु कुमार ने 49 रन दिए वही मनप्रीत सिंह ने भी 43 रन दिए दोनों को एक भी विकेट नहीं मिला आशीष जैन 33 रन देखकर दो विकेट किसन धनकर 15 रन देकर 2 विकेट एवं गोपेश्वर ठाकुर ने 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया ।

सन्नी स्टार की ओर से बल्लेबाजी में अक्षय शिवहरे ने 7 बॉल पर चार रन आशीष जैन 7 बॉल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन सरवन कोर्राम तीन बॉल पर चार रन प्रद्युमन 19 बॉल पर 26 रन पी एम सोहेल 3 बॉल पर एक रन मनप्रीत सिंह 16 बॉल पर 22 रन किशन धनकर 7 बॉल पर 22 रन रेमन 3 बॉल पर 12 रन इशू कुमार 3 बॉल पर छह रन बनाएं ।
यस टी 11 की ओर से गेंदबाजी में महेश कुमार 19 रन देकर दो विकेट कुणाल 22 रन देकर एक विकेट परमेश्वर 28 रन देकर 2 विकेट विकास कुमार 37 रन देकर एक विकेट एवं लव कुमार ने सात रन देखकर दो विकेट हासिल किया ।

 

मैच में बेस्ट ऑडियंस का पुरस्कार डारडा फैमिली 

 मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार महेश गर्ग (गुरूर)
टूर्नामेंट ऑफ द ईयर खुशाल हिरवानी ( इंडियन रेलवे )
कैच ऑफ द टूर्नामेंट मोहन ढाका 
बेस्ट बॉलर परम

 बेस्ट बैट्समैन यस डी 11 के कप्तान जीतू गंजीर
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट श्रवण कोर्राम (बालोद )को प्राप्त हुआ ।

हमारा दल्ली राजहरा को न्यूज़ रिपोर्टिंग के लिए मिला सम्मान ।

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!