छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
शहीद भगत सिंह चाहते थे कि देश में शोषणविहीन समाज की स्थापना हो l :- सुखरंजन नंदी

दल्ली राजहरा सोमवार 29 सितंबर 2025 भोज राम साहू 9893765541
शहीद भगत सिंह देश में शोषणविहीन समाज का निर्माण करना चाहते थे। भगत सिंग जयंती के अवसर पर दल्ली राजहरा में भारतीय युवा मंच के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वामपंथी विचारक सुखरंजन नंदी ने उक्त विचार व्यक्त किए।

आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चार्ली वर्गिस ने कहा कि शहीद भगत सिंह के जयंती के अवसर पर कल दल्ली राजहरा में क्रांतिकारी विचार मंच की ओर से एक संगोष्ठी आयोजित की गई थी।
संगोष्ठी को मुख्य रूप से वामपंथी विचारक सुखरंजन नंदी ने शहीद भगत सिंह के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह देश को आजाद करने के साथ ही देश में क्रांति के जरिए समाजवाद स्थापित करना चाहते थे।भगत सिंह का मानना था उस व्यवस्था को ही उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है जो व्यवस्था गुलाम पैदा करता है।





