
दल्ली राजहरा
गुरुवार 14 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा के किसानों की आधी सदी पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा उर्फ गांधी के प्रयासों से यहां 25 लाख रुपये की लागत से नया खाद गोदाम बनने का रास्ता साफ हो गया है।

( भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख)
समिति से जुड़े आसपास के 12 गांवों के 2170 किसान अपनी कृषि जरूरतों के लिए पूरी तरह कुसुमकसा समिति पर निर्भर हैं। यहीं से वे खाद, बीज लेते हैं और कृषि संबंधी अन्य कार्य भी कराते हैं। लेकिन पुराना खाद गोदाम जर्जर हो चुका था, जिससे खाद रखने में लगातार दिक्कत आ रही थी। कई बार बारिश और नमी से खाद खराब होने का खतरा भी बना रहता था।





