दल्ली राजहरा बुधवार 14 अगस्त 2025 भोज राम साहू 9893765541 आज लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा सहित ग्रामीण अंचल में विभिन्न मंदिरों व सार्वजनिक पूजा स्थान में कमरछट का पर्व सनातनी महिलाओं ने जल से भरे “सगरी” की व भगवान शिव परिवार सहित बलराम की सामूहिक रुप से विशेष पूजा अर्चनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया व अपनी संतान की स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की। आज भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि गुरुवार 14 अगस्त 2025 को उपवास रखकर भगवान शिव पार्वती गणेश सहित भगवान कृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता बलराम की पूजा अर्चना आरती की गई तथा अपनी संतान की उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गई।इसी क्रम में जैन मंदिर वार्ड क्र.22 स्थित बीएसपी सेंट्रल टाउनशिप स्ट्रीट नं.10,क्वार्टर नं.70/A दल्लीराजहरा में हरछठ का उपवास रखने वाली श्रद्धालु व्रती महिलाओं ने भी सामूहिक रुप से हलषष्ठी मैय्या व बलराम की जयंती के पावन अवसर पर सगरी में जल भरकर व भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी सहित बलभद्र जी की पूरे वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना,कथा श्रवणकर व आरती तथा धार्मिक भजन गीत गायन के साथ संपन्न किया। तत्पश्चात हलषष्ठी मैय्या का प्रसाद को वितरण किया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हलषष्ठी मैय्या की पूजा अर्चना को सामूहिक रुप से हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए ममता शर्मा, राधा मिश्रा, ममता मानकर,शशि सिंह राजपूत, सोनाली राजपूत, रेखा साहू,तरुण साहू, उमा ढ़ोले, वीणा निषाद, निर्मला निषाद,कल्पना मेश्राम, पूर्णिमा राठौर,प्रियंका गुप्ता, लता कुलदीप,प्रियंका नायक,शांति साहू ,प्रमिला नायक उपस्थित रहीं।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी को सौपा ज्ञापन l लौह नगरी दल्ली राजहरा में संतान सुख और समृद्धि का महापर्व कमर छठ धूमधाम से मनाया गयाl