दल्ली राजहरा मंगलवार 19 अगस्त 2025

भोज राम साहू 98937 65541

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े समाज में से एक साहू समाज ने राज्य स्तर पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराकर अन्य समाज के लिए एक अनूठी मिसाल पेश की है। साहू समाज की इस पहल का दुर्ग जिला पंचायत सदस्य, सभापति उद्योग एवं सहकारिता समिति व नई पहल स्टील बर्तन बैंक की संस्थापिका श्रद्धा पुरेंद्र साहू ने स्वागत किया है। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया है। 

श्रद्धा पुरेंद्र साहू ने कहा साहू समाज में निर्विरोध अध्यक्ष व पदाधिकारियों का चुना जाना सामाजिक एकता और समरसता को दर्शाता है। कहते हैं संगठन में एकता और शक्ति होती है। जो किसी भी मुश्किल परिस्थिति में समाज को आगे बढ़ाने की दिशा देती है। 
नई पहल स्टील बर्तन बैंक फाउंडर श्रद्धा पुरेंद्र साहू, प्रदेश अध्यक्ष तरुण साहू, दुर्ग-भिलाई जिला साहू संघ के समस्त पदाधिकारियों ने नवनियुक्त निर्विरोध डॉक्टर नीरेंद्र साहू जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने और मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती साधना साहू को उपाध्यक्ष, श्री तिलक राम साहू जी उपाध्यक्ष, श्री सत्य प्रकाश साहू जी उपाध्यक्ष और सभी नवनियुक्त प्रदेश के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया है। 
श्रद्धा ने समाज में नवाचार कर समाज को उच्च शिखर तक पहुंचाने की अपील करते हुए सभी सामाजिक बंधुओं से आग्रह किया कि 

➡️जब प्रदेश में निर्विरोध चुनाव हो सकता है तो सभी जिलों में भी निर्विरोध चुनाव संपन्न कराया जाए। ⬅️

इससे समाज का पैसा और समय दोनों की बचत होगी। साथ ही समाज में आपसी प्रेम और सामंजस्य भी बढ़ेगा। कई बार साहू समाज के चुनाव में विवाद की स्थिति बन जाती है। चुनाव संपन्न कराने के लिए सामाजिक फंड का पैसा उपयोग करना पड़ता है। वहीं निर्विरोध चुनाव होने से सामाजिक पैसा भी बचता है और इसी बचे हुए सामाजिक फंड से समाज के कल्याण के कई कार्य हो जाते हैं। जब प्रदेश स्तर पर निर्विरोध चुनाव हो रहा है तो जिला और तहसील के साथ इकाई चुनाव भी निर्विरोध संपन्न कराया जाए।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!