दल्ली राजहरा रविवार 19 अक्टूबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541दीपावली पर जगमग हुआ अरमुर कसा ग्राम पंचायत अरमुर कसा के मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं था जिसकेेे कारण राहगीरों को बहुत से समस्या का सामना करना पड़ता था l ग्रामीणों के मांग पर जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस और सरपंच हलधर गोरे के प्रयास से नेशनल हाईवे 930 के सड़क की मुख्य मार्ग पर खंभे लगाकर स्ट्रीट लाइट लगाया गया l जिससे मुख्य मार्ग आज रोशनी से जगमग हो उठा l इस प्रकाश पर्व पर हुए बिजली की रोशनी से ग्रामीण जन हर्षित थे l मानो पूरा दीपावली अरमुरकसा के ग्रामीणों के लिए ही आ गया है l इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने मुख्य स्वीच की बटन दबाकर स्ट्रीट लाइट का शुभांरभ किए इस अवसर पर सरपंच सहित पूरे ग्राम पंचायत के पंच और सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित होकर साक्षी बने l सरपंच हलधर गोरे ने बताया कि हमारे गांव के अंदर भी स्ट्रीट लाइट नहीं था जिसे हमारे पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने पूरा किए थे lआज मुख्य मार्ग पर मैने हमारे जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैंस के सहयोग से पूरा किया वास्तव में आज हमारे गांव का अलग ही रौनक लग रहा है मेरे इस काम पर मैं अपने पूरे पंचों को भी धन्यवाद देता हूं हम सबका सपना आज साकार हुआ है lकार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब जब अरमूरकसा में विकास की गौरव गाथा लिखा जाता है l तब तब मुझे उतनी ही खुशी होती है और इस बार तो हमारे सरपंच श्री हलधर गोरे जी विकास पुरुष के नाम से ही पहचान बना चुके है मेरे जनपद क्षेत्र में इसके पूर्व मेरे पति को आपने आशीर्वाद देकर जो सेवा का मौका दिए थे उसी कड़ी को मै आगे बढ़ाते हुए उसे पूरा करूंगी जल्द हमारे ग्राम पंचायत अरमुरकसा के बस्ती पारा और नया पारा के लिए मेरे प्रयास से 20 लाख रूपये की सीसी रोड निर्माण की राशि स्वीकृति मिल चुका है l दीपावली के तुरंत बाद सड़क निर्माण के कार्य प्रारंभ हो जाएगा रेलवे पारा में पानी की समस्या रहता है lमेरे दौरे के समय मोहल्ले वासी मुझे समस्या से अवगत कराए थे रेलवे पारा के बोर खनन और पाइप लाइन विस्तार के लिए अपने निधि से दो लाख रुपए स्वीकृति किए है l हम सबके प्रयास से गांव धीरे धीरे विकास की ओर बढ़ रहा है l ग्रामीणों के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत लाडिया और आभार प्रदर्शन सचिव बिना टेकाम ने किया इस अवसर पर उप सरपंच ओम प्रकाश भूआर्य ग्राम पंचायत के पंच लिखन राम कृष्णकांत द्रोपति बाई दुर्गा बाई भुनेश्वरी नायक मीना बाई जानकी बाई बमलेश्वरी बाई गेंदी बाई निर्मला बाई चंद्रकली बलदेव दास कोतवाल जागृत राम दिलीप मसिया सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे lSpread the lovePost navigationराष्ट्रीय सेवा योजना ने की दीपावली त्यौहार में अनुकरणीय पहल स्कूली बच्चों के सहयोग से सेवा सरिता को दी राशन सामग्री l शासन को किसी भी योजनाओं के लिए नहीं दी जाएगी जमीन,कोटरा के ग्रामीणों के समर्थन में आगे आए छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा , l