दल्ली राजहरारविवार 25 जनवरी 2026भोज राम साहू 98937 65541दल्ली राजहरा के गौरव भीष्म रथ पर फहरेगा बालोद जिले का सबसे बड़ा तिरंगा यह जानकारी श्रीजीत राजहरा युथ वेलफेयर एसोसिएशन ने जानकारी दी उन्होंने बतलाया कि दल्ली राजहरा नगर एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी राजहरा यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के गौरव भीष्म रथ पर बालोद जिले का सबसे ऊंचा एवं भव्य तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा। यह कार्यक्रम कल प्रातः 10:30 बजे भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि भीष्म रथ एशिया की सबसे बड़ी लोहे की प्रतिमा का रिकॉर्ड धारण करता है और दल्ली राजहरा की पहचान व गौरव का प्रतीक माना जाता है। संगठन के सदस्यों ने बताया कि यह ध्वजारोहण कार्यक्रम सभी विद्यालयों एवं अन्य शासकीय कार्यक्रमों के पश्चात पारंपरिक उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया जाता है।राजहरा यूथ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगभग पांच वर्ष पूर्व इस ऐतिहासिक ध्वजारोहण की शुरुआत की गई थी। बीएसपी प्रबंधन एवं नगर पालिका के सहयोग से भीष्म रथ परिसर का सौंदर्यीकरण होने के बाद अब यह आयोजन हर वर्ष और भी अधिक भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।आयोजकों ने नगर के सभी नागरिकों से इस गौरवशाली अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने की अपील की है।Spread the lovePost navigationक्षेत्र के किसानों को मिलेगी 917 स्पेयर वा मोटर चली पंखा आएगी कृषि कार्य में तेजी । :—- योगेंद्र सिन्हा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ लीना साहू को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित ।