दल्ली राजहरासोमवार 06 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 राजहरा प्रीमियर लीग खेलबो राजहरा फाउंडेशन के अंतर्गत दल्ली राजहरा का सबसे बड़ा क्रिकेट उत्सव राजहरा प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण में मैच दिनों दिन रोचक होता जा रहा है । कल का तीसरा मैच थंडर थ्री ( कप्तान आशीष गुप्ता ) और जीबी स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स नागपुर (कप्तान आशीष भारद्वाज) के बीच खेला गया यह मैच टाई रहा थंडर थ्री ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया उन्होंने 7 विकेट खोकर 136 रन बनाए जवाब में जीबी स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स नागपुर ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 136 रन ही बना पाए थे । इस तरह मैच टाई रहा । सुपर ओवर में थंडर थ्री ने इस मैच में जीत दर्ज की।थंडर थ्री की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी लिखून ने की उन्होंने 25 बॉल पर एक चौके और 8 छक्के की मदद से 57 रन बनाए । सन्नी भाटिया ने 10 बॉल पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन एवं जितेंद्र गुप्ता ने 7 बॉल पर तीन छक्के की मदद से 18 रन बनाएं । वहीं जीबी स्पोर्ट्स आफ स्कूल की ओर से बल्लेबाजी में मोहन ठाकुर ने 22 बॉल पर तीन चौके और चार छक्के की मदद से 44 रन बनाएं । यतेंद्र कुमार ने 11 बॉल पर दो चौके और पांच छक्के की मदद से 38 रन हेमंत दुग्गा ने 8 बॉल पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन एवं पियूष नेगी ने 13 बॉल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाएं । बल्लेबाजी में थंडर थ्री की ओर से हेमंत दुग्गा ने निर्धारित दो ओवर में 23 रन देखकर तीन विकेट लिए पियूष नेगी 21 रन देकर 2 विकेट लिए ।कल का पहला मैच अंजनी स्टार (कप्तान विक्टर ):एवं यस टी 11 (कप्तान जीतू जंजीर) के मध्य खेला गया इस मैच में यस टी 11 ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया अंजनी स्टार ने निर्धारित 10 ओवर में 139 रन 9 विकेट खोकर बनाएं यस टी 11 ने 7.4 ओवर में ही चार विकेट खोकर 131 रन बना लिए इस तरह यस टी 11 ने 6 विकेट से यह मैच जीत लिया ।अंजलि स्टार की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी विक्टर ने किया उन्होंने 27 बॉल पर दो चौके और 8 छक्के की मदद से 62 रन बनाएं ज्ञान उदासी ने 11 बल पर चार छक्के की मदद से 26 रन बनाएं यस टी 11 की ओर से योगेंद्र साहू ने 18 बॉल पर तीन चौके और सात छक्के की मदद से 57 रन जीतू गंजीर ने 13 बॉल पर छह छक्के की मदद से 49 रन बनाए ।दूसरा मैच सनी स्टार (कप्तान पीएम सोहेल) और राजहरा इंडियन( सुशील कुमार) के बीच खेला गया सनी स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया उन्होंने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 161 रन बनाएं वहीं राजहरा इंडियन ने 6 विकेट खोकर 81 रन ही बना पाए इस मैच में सनी स्टार ने 80 रन से जीत दर्ज की । इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी किशन धनकर ने 13 बाल पर चार चौके और आठ छक्के की मदद से 57 रन बनाए । पीएम सोहेल ने 12 बॉल पर एक चौके और चार छक्के की मदद से 31 रन आशीष जैन ने 15 बॉल पर चार छक्के की मदद से 28 रन बनाएं बेहतरीन गेंदबाजी में दिनेश निषाद ने 17 रन देकर 3 विकेट कृष्णा धनकर ने 19 रन देकर दो विकेट एवं सुशील कुमार ने आठ रन देकर दो विकेट हासिल किया ।Spread the lovePost navigationबीएसपी महिला समाज के द्वारा टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 360 मरीजों को उच्च प्रोटीन युक्त पोषण आहार का किया गया वितरण । अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक ) का छठवां राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न..!