दल्ली राजहरा बुधवार 15 अप्रैल 2026 भोजराम साहू 9893 765541 योगेंद्र सिन्हा (गांधी ) भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम कसा के बताया कि आज कई वर्षो पहले से ग्राम धुर्वा टोला के ग्रामीण जन कई सालो से C C रोड का माँग कर रहे थे । ग्रामीणों की मांग पर कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान नही दे रहे थे । पर ज़ब से जनपद सदस्य आशा आर्य जनप्रतिनिधि बनी है तब से आसपास के अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है । जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण कल देखने को मिला संयुक्त प्रयास ग्राम धुर्वा टोला में सी सी रोड़ निर्माण के लिए 19 लाख 98 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है ।जिसका भूमि पूजन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा (गाँधी ) ग्राम पंचायत सरपंच मति अंजू कोसमा जनपद सदस्य मति मंजू बैस मंडल महामंत्री मितेन्द्र वैष्णव मण्डल मंत्री संजय बैस युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन साहू झुग्गी झोपड़ी प्रदेश सदस्य हितेश डोंगरे अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष ललित पटेल बलवंत साहू अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष पूरन कृपाल गुलशन कोठारी गोविंद शर्मा पुष्पजीत बैस कमलकांत साहू प्रताप भूरखुइया सहित ग्राम पंचायत के पंच व सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे । इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष के चेमन देशमुख ने समस्त ग्राम वासियों को बहुत-बहुत बधाई दी उन्होंने कहा कि कुसुम कसा मंडल में जिस प्रकार से नए ऊर्जा के साथ लोग भारतीय जनता पार्टी के विचार से जुड़ रहे हैं आने वाले समय मे जरूर कुसुमकसा मंडल भाजपा का गढ़ बनेगा । अंत में उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीण जनों को बताया ।Spread the lovePost navigationवार्ड क्रमांक 2 में हुआ बोर खनन , अब पानी की समस्या से मिलेगी मुक्ति । संविधान निर्माता डॉ बाबा साहब आंबेडकर की 135 वी जयंती दल्लीराजहरा में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।