दल्ली राजहराबुधवार 15 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541बालोद जिले के दल्लीराजहरा में संत शिरोमणि संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकता के साथ भव्य रूप से मनाई गई। यह जिला स्तरीय आयोजन ऐतिहासिक बन गया, जिसमें लगभग 5000 से अधिक स्वजातीय समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।जिले के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लेकर सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। भीषण गर्मी के बावजूद समाजजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था—सभी लोग पूरे कार्यक्रम के दौरान दृढ़ता से डटे रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात आकर्षक कलश यात्रा एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बच्चों ने हनुमान जी, नारायणी माता एवं सेन जी महाराज के दिव्य स्वरूप धारण कर रथ में नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण किया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इसके उपरांत डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाजजनों ने उन्हें श्रद्धा से नमन किया।कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष तोरन साहू, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्याम जायसवाल, एडीशनल एसपी एसटीएफ ओमप्रकाश सेन, ईडीएम इंद्रजीत सेन, पूर्व विधायक जनक ठाकुर सहित विभिन्न समाजों एवं संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनित सेन एवं जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर सेन समाज के प्रतिभावान लगभग 50 बालक-बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही समाज के मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।हालांकि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की अनुपस्थिति से समाज में कुछ निराशा का वातावरण रहा, किंतु उनकी व्यस्तता को समाजजनों ने सहर्ष स्वीकार किया।विशेष उल्लेखनीय रहा कि कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन की शोभा में चार चांद लगा दिए। जिला, ब्लॉक एवं सभी इकाई स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक सफल एवं प्रभावशाली बना दिया।समग्र रूप से, संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती बालोद जिले में अभूतपूर्व उत्साह, एकता और श्रद्धा के साथ मनाई गई, जिसने समाज में नई ऊर्जा और संगठनात्मक शक्ति का संचार किया।Spread the lovePost navigationRTI के जवाब से खुला वन विभाग का पोल: 5 लाख का हाट बाजार 6 साल में भी नहीं बना, सामग्री का अता-पता नहीं । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नया बाजार दल्ली राजहरा में प्रवेश प्रारंभ ।