दल्ली राजहरा
सोमवार 25 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई अभद्र, अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दल्लीराजहरा द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

भाजयुमो कार्यकर्ता शहर के मुख्य चौक पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके बयान की कड़ी निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को “गद्दार” कहना न केवल प्रधानमंत्री पद का अपमान है, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं को भी आहत करने वाला बयान है। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।

 

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सागर ग़नीर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं तथा भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोकप्रिय एवं राष्ट्रहित में समर्पित प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस पार्टी की ओछी एवं नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं, राष्ट्रवादी संगठनों एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भाजपा नेतृत्व पर लगातार की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियां यह साबित करती हैं कि कांग्रेस राष्ट्रवादी विचारधारा से घबराई हुई है। लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, किन्तु व्यक्तिगत एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक संस्कृति को दर्शाता है। कांग्रेस नेताओं को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए।
भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुकी है, जिसके कारण उसके नेता केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए विवादित बयान दे रहे हैं। देश की जनता अब कांग्रेस की राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।

कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से देश की जनता, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश खस, महामंत्री रमेश गुज्जर, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, मंडल कोषाध्यक्ष कैलाश छाजेड़, मंडल मंत्री समर्थ लखानी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वाधीन जैन, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयदीप गुप्ता,प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख रविन्द्र गुप्ता,भाजयुमो जिला मंत्री एम एस श्रीजीत, विशेष आमंत्रित सदस्य रमेश जैन मित्तल, वरिष्ठ पार्षद सुरेश जायसवाल, पार्षद भूपेंद्र श्रीवास, पार्षद निर्मल पटेल, पार्षद तरुण साहू, पार्षद वीरेंद्र साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सागर ग़नीर, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, रोहित साहू, सूरज गुप्ता, एम. अमन, रौनक साहू, महामंत्री राहुल साहू, नदीम बडगूजर, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप कामड़ी, सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सिन्हा, नीति एवं अनुसंधान प्रमुख शेखर करायत, सदस्य गजेंद्र सिंह, पी.एस. आमान, मनन गुप्ता सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!