कबीरधामछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

दल्ली राजहरा में श्रमिकों के बीच पहुंचे किशोर महानंद, भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए लाई गई योजनाओं की दी जानकारी ।

दल्ली राजहरा गुरुवार 19 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893765541
 श्रम कल्याण मंडल (छत्तीसगढ़ शासन) के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्री किशोर महानंद ने बालोद जिले के दल्ली राजहरा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों से मुलाकात की, उनके साथ बैठकर भोजन किया और श्रम कल्याण मंडल की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

दौरे के दौरान श्रमिकों को योजनाओं के फॉर्म भी दिए गए। महिलाओं के लिए प्रशिक्षण, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ट्यूशन की व्यवस्था के बारे में भी बताया गया।

श्रमिकों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके निराकरण का आश्वासन दिया गया।
किशोर महानंद उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्रम कल्याण मंडल (छत्तीसगढ़ शासन) “मैं आज बालोद जिले के दल्ली राजहरा क्षेत्र में आया हूँ। यहाँ के श्रमिक भाई-बहनों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैंने उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।” “श्रम कल्याण मंडल की ओर से श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कई श्रमिकों को इन योजनाओं की जानकारी नहीं है, इसलिए आज उन्हें फॉर्म देकर जानकारी दी गई है।”
“महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा और रेलवे, CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ट्यूशन की व्यवस्था भी की जाएगी। “श्रमिकों की समस्याओं को सुना गया है। उनका निराकरण किया जाएगा। श्रमिक ही इस प्रदेश की असली ताकत हैं, उनके हित के लिए हम लगातार काम करते रहेंगे।”

Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!