छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

जायसवाल समाज का भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर परिवारिक मिलन समारोह सम्पन्न।

दल्ली राजहरा गुरुवार 13 नवंबर 2025 भोजराम साहू 98937 65541

दल्ली राजहरा जायसवाल समाज के संगठन मंत्री श्याम जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जायसवाल समाज द्वारा भव्य रूप से भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जयंती मनाया गया। जिसमें लगभग 500 सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता निभाई । शुरुवात में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जय , बुढ़िया माई की जय , भारत माता की जय , छत्तीसगढ़ महतारी की जय, जायसवाल की जय के उद्घोष से कार्यक्रम शुरू किया गया। सुबह 09 बजे पूजन कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें भगवान सहस्त्रबाहु बाहु जी व बुढ़िया माई का पूजन किया गया। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

 उसके बाद परिवारिक मिलन समारोह संपन्न  हुआ  जिसमें समाज के 30 बुजुर्गों का सम्मान कार्यक्रम शुरू हुआ। सर्व प्रथम जायसवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में जायसवाल समाज दल्लीराजहरा के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डाला व समाज के प्रथम अध्यक्ष स्व. ओंकारनाथ जायसवाल दूसरे अध्यक्ष स्व. रूपनारायण जायसवाल को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की व समाज के लिए किए गए उनके योगदान का स्मरण किया।
तदपश्चात समाज की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीमा जायसवाल ने अपने उद्बोधन में समाज के मातृशक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला व सभी को एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमर जायसवाल ने युवाओं की समाज में भूमिका पर प्रकाश डाला व आगामी कार्यक्रम में युवाओं की और अधिक भागदारी होने का भरोसा समाज को दिलाया।
संगठन महामंत्री श्याम जायसवाल ने अपना उद्बोधन छत्तीसगढ़ी भाषा में दिया। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को अपने बुजुर्गों व माता पिता का सम्मान करना चाहिए व उनके बातों को मानना चाहिए। समाज के नए पीढ़ी को अब व्यापार,नौकरी के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करना जरूरी है। आप सभी कार्यों के साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी समय निकाले सामाजिक बैठकों में सम्मिलित होकर समाज को अपना सुझाव समय समय पर दे यदि आप संगठित नहीं रहेंगे तो आपको कोई भी आंख दिखा सकता है। जो समाज संगठित नहीं होगा उसका अस्तित्व संकट में आ जायेगा। इसलिए नई पढ़ी की जिम्मेदारी ज्यादा है। की अपने समाज के इतिहास को जाने व समाज से जुड़कर काम करे। उपाध्यक्ष रवि जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के लोगों को अभी काफी काम करने की आवश्यकता है। सामाजिक के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी समाज के लोगों को अपनी पकड़ मजबूत करने की आवश्यकता है। आप किसी भी दल में जुड़े यह आपका विशेषाधिकार है। परंतु नए पीढ़ी को भी ज्यादा से ज्यादा राजनीति में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे हमारा समाज और अधिक मजबूत हो सके। इसके पश्चात समाज के बुजुर्गों ने बारी बारी अपने उद्बोधन में समाज के नए पीढ़ी के लोगों को अपना संघर्ष व अनुभव साझा कर आशीर्वाद दिया व आगे भी सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा। कार्यक्रम का संचालन सन्नी जायसवाल ने किया। आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष बेनी माधव जायसवाल ने किया।

इसमें दल्ली राजहरा, कुसुमकसा, डौंडी, कच्चे, भानुप्रतापपुर ,बडगांव, कांकेर के सभी जायसवाल समाज के सदस्य परिवार सहित सम्मिलित हुए । भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कार्यक्रम की मुख्य जिम्मेदारी राकेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल , अमित जायसवाल,  अमर जायसवाल, अनिल जायसवाल  , सन्नी जायसवाल ने संभाली।

समाज के बुजुर्गों जिनका मुख्य रूप से सम्मान किया गया। जिनमें बृजलाल जायसवाल, लालजी जायसवाल ,हरि जायसवाल, ओम प्रकाश ,मालती जायसवाल ,सुभाष जायसवाल ,हरिशंकर जायसवाल ,मेवाती देवी जायसवाल, सरस्वती देवी जायसवाल , मिना देवी जायसवाल, वृदा जायसवाल , रावती देवी जायसवाल, माहजन जायसवाल, होशिला जायसवाल,रामबाबू जायसवाल शामिल थे। समाज के नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में 2 पार्षद है। वार्ड क्रमांक 02 पूनम शोरी जायसवाल, वार्ड क्रमांक 22 सुरेश जायसवाल इनका भी सम्मान समाज के तरफ से किया गया। 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!