कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

दल्ली राजहरा की गौरव डॉ. शिरोमणि माथुर को “मुक्त स्वर साहित्य रत्न सम्मान”..!

दल्ली राजहरा बुधवार 18 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893765541

 

 अंतरराष्ट्रीय लेखिका सहित 20 लेखक सम्मानित, 3 पुस्तकों का हुआ विमोचन

 

 

 आशीर्वाद भवन में मुक्तस्वर साहित्य समिति के तत्वावधान में भव्य पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति द्वारा प्रकाशित साझा साहित्यिक संकलन मुक्तस्वर की अभिव्यक्ति के खंड-1 एवं खंड-2 तथा राष्ट्रीय स्तर के निबंधकारों के निबंध-संग्रह आधुनिक भारत की अभिव्यक्ति का विमोचन किया गया।

इस निबंध-संग्रह का संपादन गोविन्द पाल, प्रो. सुचित्रा शर्मा एवं प्रो. अंशु केडिया ने किया है। इस अवसर पर साझा संकलन के 20 रचनाकारों को राष्ट्रीय स्तर के मुक्तस्वर साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी थे। अध्यक्षता भाषाविद् एवं वरिष्ठ गीतकार डॉ. चित्तरंजन कर ने की। अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में पत्रकार, वरिष्ठ कथाकार एवं विचारक शिवनाथ शुक्ल, पूर्व पार्षद एवं भाजपा उपाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह परिहार, वरिष्ठ कवि एवं प्रसिद्ध बाल साहित्यकार डॉ. बलदाऊ राम साहू तथा रिसाली नगर निगम की पार्षद डॉ. सीमा साहू उपस्थित रहीं।

सम्मानित रचनाकारों में नरेंद्र कुमार सिक्केवाल, गोविन्द पाल, रजनीकांत श्रीवास्तव, शंकर भट्टाचार्य, संतोष जाटव जालौनी, शीशलता शालू, उमा जाटव, विपुल सेन, पं. वासुदेव भट्टाचार्य, जोहन भार्गव, डॉ. शिरोमणि माथुर, दुलाल समाद्दार, सीए भूषण चिपड़े, आकांक्षा तिवारी, सीता चौहान, डॉ. नीलकंठ देवांगन, नेहा वाष्र्णेय, सोनिया सोनी, बुद्धसेन शर्मा एवं जलज ताम्रकार शामिल हैं।

दल्ली राजहरा की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय लेखिका डॉ. शिरोमणि माथुर को भी इस सम्मान से नवाजा गया।

संचालन समिति के उपसचिव सीए भूषण चिपड़े एवं कोषाध्यक्ष संतोष जाटव जालौनी ने किया। समिति की उपाध्यक्ष शीशलता शालू ने आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने कहा कि तकनीक और सोशल मीडिया के दौर में पुस्तक प्रकाशन और साहित्यिक आयोजन चुनौतीपूर्ण हैं, ऐसे में समिति का यह प्रयास साहित्य को निरंतर ऊर्जा दे रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!