कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराधार्मिक आयोजनबालोदविविध
मूक पशु-पक्षियों पर क्रूरता अब पड़ेगी महंगी: जिला प्रशासन सख्त, 3 महीने की जेल और होंगी वाहन जब्ती ।

दल्ली राजहरा
बुधवार 20 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
“पशुओं को भी दर्द होता है। उनके साथ अमानवीय व्यवहार अब कानूनन जुर्म है।” बालोद जिला प्रशासन ने मूक पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए सख्त रुख अपनाते हुए व्यापारियों और आम नागरिकों से करुणा का भाव रखने की अपील की है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि क्रूरता करने वालों पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।
इन हरकतों पर होगी सीधी कार्रवाई:
पशुधन विभाग के उप संचालक ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि व्यापारी दोपहिया वाहनों पर मुर्गा-मुर्गियों को पैर बांधकर उल्टा लटका कर ले जाते हैं। वहीं चार पहिया वाहनों में गाय, भैंस जैसे पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है। भूखे, प्यासे और बीमार पशुओं का परिवहन भी आम है। अब ऐसे कृत्य करने पर सीधे केस दर्ज होगा।

क्या है सजा का प्रावधान:
1. मुर्गी-पक्षियों से क्रूरता: उल्टा लटकाने, पैर बांधकर बाइक पर ले जाने या प्रताड़ित करने पर पहली बार आर्थिक जुर्माना। 3 साल के भीतर दोबारा अपराध पर 3 महीने तक की जेल, जुर्माना या दोनों।
2. वाहनों में ठूंस कर भरना: क्षमता से अधिक पशु भरने या अवैध परिवहन पर वाहन मालिक और चालक पर केस दर्ज होगा। वाहन जब्त किया जाएगा। साथ ही कारावास और जुर्माना भी लगेगा।
3. बीमार पशुओं का परिवहन: भूखे, प्यासे या बीमार पशुओं को रखने-ढोने पर शासन पशुओं को अपने कब्जे में ले लेगा। दोषी को जेल और आर्थिक दंड भुगतना होगा।
4. अपंग करने पर: भारतीय दंड संहिता के तहत मूक पशुओं को अपंग करने पर भारी जुर्माना और 5 साल तक का कारावास हो सकता है।





