कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

BMS की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री साय से मिले आंगनबाड़ी संघ के प्रतिनिधि, तीन सूत्रीय मांगों पर 28 सितंबर को होगी निर्णायक बैठक ।

दल्ली राजहरा शनिवार 26 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 24 सितंबर को संघ की प्रदेश महामंत्री माधुरी रथ के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ के 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के समक्ष अपनी तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के नेतृत्व महामंत्री माधुरी रथ ने की ।

 

 

तीन सूत्रीय मांग पत्र में क्या है?

1. शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए – जिस प्रकार पूर्व में शिक्षा कर्मी और पंचायत कर्मी के लिए नीति बनाकर उन्हें नियमित किया गया, उसी तर्ज पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए।

2. न्यूनतम वेतन दिया जाए – शासकीय कर्मचारी घोषित होने तक कार्यकर्ता-सहायिकाओं को न्यूनतम वेतन दिया जाए। मध्य प्रदेश की तर्ज पर सभी सुविधाएं छत्तीसगढ़ में तत्काल लागू की जाएं और हर वर्ष 1000 रुपये मानदेय बढ़ोतरी का एग्रीमेंट किया जाए, जैसा मध्य प्रदेश सरकार ने किया है।

 

3. सामाजिक सुरक्षा मिले – बुढ़ापे के सहारे के लिए मासिक पेंशन, बीमा, सेवानिवृत्ति और मृत्यु पर एकमुश्त राशि और ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए।

 

मध्य प्रदेश से कम मानदेय का उठा मुद्दा

 

संघ की प्रदेश महामंत्री माधुरी रथ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मात्र 10,000 रुपये मानदेय मिलता है, जबकि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में यही मानदेय 14,000 रुपये है। उन्होंने इस वेतन विसंगति को तुरंत दूर करने की मांग की।

 

 

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिलाया भरोसा

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आश्वासन दिया है कि 28 सितंबर की आगामी बैठक से पहले तीन सूत्रीय मांगों पर विचार कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के हित में अति आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने उपसमिति गठित करने का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के लिए मंत्रिस्तरीय उपसमिति के गठन और 28 सितंबर को विस्तृत बैठक कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

 

1 अक्टूबर की महा रैली से पहले बैठक को माना जा रहा अहम

गौरतलब है कि भारतीय मजदूर संघ ने अपनी कई लंबित मांगों को लेकर 1 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में महा रैली, धरना और प्रदर्शन का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि रैली से पूर्व ही सरकार की ओर से मांगों पर विस्तृत जवाब दिया जाएगा।
Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!