कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराधार्मिक आयोजनबालोदराजनितिविविध
चार दिनों से चली आ रही लोक आस्था का महापर्व छठ आज उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही हुआ समाप्त l

दल्ली राजहरा सोमवार 16 नवंबर 2026 भोजराम साहू 9893765541
“उग हे सूरज देव भइल दिनकर अरूणाई” के पारंपरिक लोकगीत के साथ मनाया गया लौह नगरी दल्ली राजहरा में लोक संस्कृति का महापर्व छठ”
दल्ली राजहरा में चार दिन की लोक संस्कृति और परंपरा की छठ महापर्व आज छठ पूजा के साथ समाप्त हुआ । छठ घाट पर बजने वाले पारंपरिक तथा लोगों के द्वारा गाए जा रहे छठ गीत पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया ,उगा हे सूरज देव ,केलवा के पात पर ,कांच ही बांस के बहंगिया जोड़े जोड़े फलवा सुरुज देव जैसे लोकगीत मन को भाव विभोर कर दिया ।

यूपी बिहार समन्वय समिति छत्तीसगढ़ दल्ली राजहरा के द्वारा अध्यक्ष राज किशोर सिंह के नेतृत्व में छठ महापर्व का आयोजन वार्ड नंबर 22 स्थित छठ घाट पर धूमधाम से किया गया । सूर्य छठ पूजा के तीसरे दिन कल रविवार वार को संध्या 4:00 बजे से ही उपासक एवं श्रद्धालु गण अस्तगामी सूर्य अर्थात डूबते सूर्य को अर्द्ध देने के लिए वार्ड नंबर 22 स्थित छठ पूजा स्थल पर टोकनी में पूजा सामग्री जिसमें मौसमी फल के रूप में अनन्नास केला सेब अमरुद तरबूज गागर आंवला अमरुद बेर सिंघाड़ा के साथ मौसमबी फल कोद ( शकरकंद ) सुथनी ( पीड़ी कांदा ) सब्जी में कद्दू मूली बरबटी हल्दी अदरक के पौधे नारियल अगरबत्ती लेकर पूजा स्थल पर पहुंचे तथा 5 से 7 गन्ना का मंडप बनाकर सूर्य भगवान को अर्ध दिए । तथा इस भक्ति और आराधना के साथ अपने-अपने घर वापस आए थे ।

आज सुबह 4:00 बजे से ही अपने-अपने घरों से लोग उगते सूर्य को अर्द्ध देने के लिए अपने परिवार के साथ छोटी-छोटी टोली बनाकर छठ घाट जा रहे थे ।
कोई परिवार बैंड बाजा साथ में था तो कोई छठी मैया के लोकगीत गाते हुए छट घाट पहुंचे थे । यह आस्था और विश्वास का महापर्व है जहां लोग इतनी ठंड में भी बिना चप्पल पहने अपने घरों से पैदल छठ घाट पर पहुंचे थे जिसमें युवा वर्ग ही नहीं वृद्धि और बच्चे भी पूरे आस्था के साथ उगते सूर्य को अर्द्ध देने पहुंचे थे ।


हजारों की भीड़ में व्रती महिलाएँ सुबह से ही घंटों ठंडे पानी में उतर कर सूर्योदय का इंतजार कर रही थी जहां सूर्य देव के प्रकट होते ही जल और दूध का अर्ध्य दिया गया। इसके बाद व्रती महिलाओं के द्वारा घरों में जाकर एक बार फिर अपने इष्ट देव छठी मैया का पूजा अर्चना किया गया उसके बाद ही व्रती महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा प्रसाद लेने के बाद उपवास तोड़ा गया । इसके बाद 36 घंटे के कठोर उपवास का यह लोक आस्था का छठ महापर्व का समापन हुआ ।
आज इस आयोजन में सिर्फ यूपी बिहार के ही नहीं अन्य प्रांत के लोग भी उनके संस्कृति और परंपरा से परिचित होने /रूबरू होने छठ घाट पर गए थे । जहां यूपी बिहार के महिलाओं ने अपनी परंपराओं के अनुसार पूजा उपरांत उनके मांग में सिंदूर दान कर उनका अभिवादन कर सदा सुहागन की कामना की गई ।
आनंद कुमार सिंह मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह ने दी छठ महापर्व की बधाई ।
राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आनंद कुमार सिंह भी सह परिवार छठ घाट पर पहुंचे थे उनकी पत्नी श्रीमती रेणु सिंह (अध्यक्षा राजहरा महिला समाज ) ने भी छठी मैया की पूजा आराधना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगी । साथ में महिला समाज के सदस्य गण शिल्पा जायसवाल , अंकिता त्रिपाठी दीपाली सिरवैया एवं आभा पटेल ने भी छठी मैया की पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगे ।
मुख्य महाप्रबंधक आनंद कुमार सिंह ने आस्था और विश्वास का महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठी मैया का आशीष पूरे दल्ली राजहरा पर बनी रहे l यूपी बिहार समन्वय समिति के द्वारा बेहतरीन आयोजन किया गया है l

जिसमें सुबह से सूर्य देवता को अर्ध्य देने के लिए माताएं और बहने अपने परिवार के साथ पहुंची है l ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी मनोकामना पूर्ण करें l तथा दल्ली राजहरा वासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई l
छठ पूजा स्थल पर नहीं रही सेवा की कमी

छठ पूजा घाट पर हर एक व्यक्ति अपने स्तर पर लोगों की सेवा में लगे थे । जहां विगत 4 वर्षों से रामप्रताप यादव ,अनिल सिंह हरिराम यादव भीमसेन यादव संजय यादव रोहित यादव एवं मयंक के द्वारा चाय की सेवा की जा रही थी । उन्होंने सुबह 7:30 बताया कि अभी तक 53 किलो दूध का 2500 से ज्यादा कप चाय चाय हम लोगों ने श्रद्धालुओं को पिला चुके हैं । लोगों की भीड़ अभी भी बनी हुई है ।
वहीं नगर के भारतीय जीवन बीमा के मुख्य सलाहकार किशोर कुमार कराडे के द्वारा यूपी बिहार का सबसे प्रसिद्ध और छठ पूजा में उपयोग होने वाले ठेकुआ का प्रसाद श्रद्धालुओं को दिया गया । वार्ड नंबर 4 के पार्षद संजीव सिंह (सल्टू ) के द्वारा चाय एवं पोहा सुनील जायसवाल के द्वारा भजिया का सेवा श्रद्धालुओं के लिए किया गया ।
महिलाओ के साथ साथ पुरुष भी रखती है उपवास
लोक आस्था का पर्व छठ जिसे अधिकतर महिलाओं के द्वारा अपने नन्हे मुन्ने बच्चों की सुख समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली में के लिए कठोर उपवास रखा जाता है लेकिन कई श्रद्धालु गण पुरुष वर्ग भी इस उपवास को शहर से रखते हैं जहां पूजा स्थल पर पूजा सामग्री टोकरियों में पुरुषों के द्वारा ही घरों से बिना नंगे पैर लाने एवं ले जाने का काम होता है । मानपुर चौक निवासी रवि कनौजिया ने भी छठ महापर्व पर उपवास रखकर छठी मैया से आशीर्वाद मांगा ।
अनिल सिंह ने बताया कि पूजा में अस्त गामि सूर्य को अर्द्ध देने के समय जिस फलों का उपयोग किया जाता है उसका उपयोग दूसरे दिन उगते सूर्य को अर्द्ध देने के समय नहीं किया जाता इसके लिए फिर से नया फल और पकवान की आवश्यकता होती है ।

हिंदु धर्म में लोगों के द्वारा प्रातः उठने के बाद सूर्य देव को देखते ही प्रणाम करने की प्रथा है । छठ पूजा में उगते सूर्य को तो अर्द्ध देते हैं साथ ही अस्त होते सूर्य को भी उतने ही सम्मान के साथ अर्द्ध देने की परंपरा है ।
यह हिंदुत्व ही है जहां पशु पक्षी पत्थर पेड़ पौधे तथा पंच देव जल अग्नि आकाश वायु और धरती सभी को प्रणाम कर पूजा जाता है , सभी को सम्मान दिया जाता है इसीलिए पूरे ब्रह्मांड में सर्वश्रेष्ठ हिंदू धर्म को माना गया है ।

छठ महापर्व के आयोजन में इनकी विशेष भूमिका रही जिसमें यूपी बिहार छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के संरक्षक अभय सिंह अध्यक्ष राज किशोर सिंह सचिव प्रमोद तिवारी उपाध्यक्ष रवि जायसवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य विष्णु देव सिंह बसंत गुप्ता संतोष बरनवाल और रामकुमार शर्मा तथा सभी यूपी बिहार सामान्य समिति के सभी सदस्यों का भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा ।

छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ l भोज राम साहू संपादक हमारा दल्ली राजहरा एक निष्पक्ष समाचार चैनल 9893765541

छठ महापर्व 2026 की यादगार तस्वीर














