विविध
कृषक उन्नति योजना के नए दिशा-निर्देशों का स्वाधीन जैन ने किया स्वागत, किसानों को दी बधाई

दल्ली राजहरा सोमवार 16 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893765541
विष्णु देव साय सरकार ने किसानों के हित में लिया ऐतिहासिक फैसला, अब किसान होगा और मजबूत:- स्वाधीन जैन
भाजपा नेता स्वाधीन जैन ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘कृषक उन्नति योजना’ के नए दिशा-निर्देश जारी किए जाने का हृदय से स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के सभी किसानों को बधाई दी है।
स्वाधीन जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कृषक उन्नति योजना के नए दिशा-निर्देश किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

स्वाधीन जैन ने बताई नई व्यवस्था की पूरी जानकारी
स्वाधीन जैन ने बताया कि नई व्यवस्था खरीफ 2026 से प्रदेश के सभी जिलों में लागू होगी। इसके तहत खरीफ 2026 में बोए गए धान के विपणन वर्ष 2026-27 में मार्कफेड द्वारा उपार्जित धान तथा छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा उपार्जित धान बीज के रकबे पर किसानों को प्रति एकड़ समान आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस प्रावधान से सामान्य धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ बीज उत्पादन करने वाले किसानों को भी योजना का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरणों पर होने वाले खर्च में राहत मिलने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
किसानों की लागत घटेगी, आय बढ़ेगी – स्वाधीन जैन
स्वाधीन जैन ने कहा कि योजना का उद्देश्य किसानों की खेती संबंधी लागत को कम करना, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहित करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। इसके साथ ही बीज उत्पादन को बढ़ावा मिलने से राज्य में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीजों की उपलब्धता भी बेहतर होगी।
मोदी की गारंटी हो रही पूरी – स्वाधीन जैन
स्वाधीन जैन ने कहा कि मोदी की गारंटी के अनुरूप विष्णु देव साय सरकार गांव, गरीब और किसान के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह निर्णय प्रदेश के किसानों की समृद्धि और छत्तीसगढ़ को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का ये फैसला बताता है कि भाजपा सरकार सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि किसानों के हित में जमीन पर काम करके दिखाती है।

किसानों में खुशी की लहर, जताया आभार




