दल्ली राजहरा बुधवार 20 अगस्त 2025 भोजराम साहू 9893 765541– छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज दिनांक 20 अगस्त को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा आज कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी जी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।सर्वप्रथम आधुनिक भारत के जनक, युवाओं के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम का संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह व आभार व्यक्त झुग्गी झोपड़ी विभाग के जिला अध्यक्ष प्रदीप बबलू ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री व नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि रत्तीराम कोसमा , जिला महामंत्री व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद, जिला सचिव व नगर पालिका छाया अध्यक्ष रवि जायसवाल, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड,जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदीप बबलू, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक जुबैर अहमद, नगर अध्यक्ष असंगठित मजदूर कांग्रेस रामू शर्मा,नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग रूबी एंथोनी, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस परितोष हंसपाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर,ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव,ब्लॉक सचिव अजय नोनहारे, प्रमोद चौधरी, बलदेव सिंह ठाकुर सहित कांग्रेसजन सम्मिलित हुए । Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में करौली शंकर महादेव के भक्तों के द्वारा बृहद रुद्राभिषेक एवं संध्या आरती का आयोजन किया गया l संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) के प्रतिनिधि मंडल ने नगर में अवैध पार्किंग रोकने एवं उचित कार्रवाई करने मुख्य महाप्रबंधक नगर पालिका अध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन l